
उत्तर प्रदेश के उन्नाव से बड़ी खबर है। जहां साधु की हत्या के मुख्य आरोपी इसराइल उर्फ इजराइल को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। आपको बता दें आरोपी पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
सोमवर को तड़के एनकाउंटर में ढेर
आपको बता दें एसपी के अनुसार, 15 जून सोमवार तड़के करीब 3:40 मिनट पर बांगरमऊ थाना पुलिस और एसओजी टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना मिली कि बाबा मिलनदास हत्याकांड का मुख्य आरोपी और एक लाख का इनामी बदमाश इसराइल उर्फ इजराइल आगरा एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड पर स्थित ताजपुर अंडरपास के पास मौजूद है। इसी के बाद इसकी सर्चिंग शुरू की गई।
सिपाही के हाथ में लगी गोली
आपको बता दें इस मुठभेड़ मे SOG के एक सिपाही विकास के हाथ में भी गोली लगी है। तो वहीं SI न्यूटन कुमार सिंह की बुलेट फ्रूफ जैकेट पर गोली लगी है। गौरतलब है आरोपी इजराइल साधु हत्याकांड मे लगातार फरार चल था। इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपी इजराइल पर एक लाख का इनाम रखा था। ये पूरा आॅपरेशन बांगरमऊ कोतवाली के ताज़पुर अंडर पास पर हुआ।



