TrendingUttar Pradesh

कल निकलेगा चेहल्लुम का जुलूस, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था इमामबाड़ा नाजिम साहब से शुरू होकर तालकटोरा में होगा समाप्त

कल निकलेगा चेहल्लुम का जुलूस, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था इमामबाड़ा नाजिम साहब से शुरू होकर तालकटोरा में होगा समाप्त

लखनऊ, अमृत विचार: चेहल्लुम का त्योहार मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन दोपहर 12 बजे से इमामबाड़ा नाजिम साहब से जुलूस निकाला जाएगा। जो कर्बला तालकटोरा में समाप्त होगा। इसे देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मंगलवार सुबह 11 बजे से यह बदलाव शुरू होगा। जो जुलूस के समापन के साथ खत्म होगा। यह जानकारी डीसीपी यातायात रवीना त्यागी ने दी। उन्होंने बताया कि वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा जुलूस के दौरान जाने दिया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

यहां रहेगी रोक:

टूड़ियागंज तिराहा से नक्खास या लाल माधव तिराहे की ओर रोक रहेगी।
कमला नेहरू क्रांसिग चौराहा से नक्खास, टूड़ियागंज तिराहे की ओर रोक रहेगी।

रकाबगंज पुल चौराहा से नक्खास की ओर रोक रहेगी।
नक्खास तिराहा से टूड़ियागंज की ओर रोक रहेगी।

हैदरगंज तिराहा से नक्खास या बुलाकी अड्डा तिराहे की ओर रोक रहेगी।
बुलाकी अड्डा तिराहा से हैदरगंज तिराहा या मिल एरिया तिराहे की ओर जाने पर रोक रहेगी।

मिल एरिया तिराहा से बुलाकी अड्डा या एवरेडी तिराहे की ओर रोक रहेगी।
एवरेडी तिराहा से मिल एरिया या रणजीत सिंह बिल्डिग तिराहे की ओर रोक रहेगी।

रणजीत सिंह बल्डिंग तिराहा से एवरेडी या विक्रम काटन मिल, कर्बला ताल कटोरा की ओर रोक रहेगी।
आलमबाग की ओर से लगड़ा फाटक ओवरव्रिज ढाल से विक्रम काटन मिल, एवररेडी तिराहे की ओर रोक रहेगी।

विक्रम काटन मिल तिराहे से कर्बला तालकटोरा या एवररेडी तिराहे की ओर रोक रहेगी।
एब्लाक राजाजीपुरम् तिराहा से कर्बला तालकटोरा की ओर रोक रहेगी।

भूसामंडी तिराहा से एवररेडी तिराहे की ओर रोक रहेगी।
मवैया तिराहा से मवैया ओवरब्रिज की ओर से एवररेडी तिराहा की तरफ जाने पर रोक रहेगी।

हैदरगंज तिराहा से फलाईओवर नीबू पार्क की तरफ रोक रहेगी।
हैदरगंज तिराहा से फलाईओवर मिल एरिया तिराहे की तरफ रोक रहेगी।

मिल एरिया तिराहा से हैदरगंज फलाईओवर से हैदरगंज तिराहे की ओर रोक रहेगी।
फूलमण्डी से हैदरगंज तिराहे फलाईओवर की तरफ रोक रहेगी।

यहां से जाएं:

ये वाहन गिरधारी सिंह इण्टर कालेज, सआदतगंज होकर जा सकेंगे।
ये वाहन मेडिकल कालेज, चौक होकर जा सकेंगे।

ये वाहन मेडिकल कालेज या नाका की ओर से जा सकेंगे।
ये वाहन रकाबगंज पुल होकर जा सकेंगे।

ये वाहन ऐशबाग होकर जा सकेंगे।
ये वाहन टिकैत राय तालाब, राजाजीपुरम होकर जा सकेंगे।

ये वाहन राजाजीपुरम होकर जा सकेंगे।
ये वाहन भूसामण्डी, मवैया, आलमबाग होकर जा सकेंगे।

ये वाहन भरतपुरी रोड, राजाजीपुरम होकर जा सकेंगे।
ये वाहन सूर्यनगर राजाजीपुरम या आलमबाग होकर जा सकेंगे।

ये वाहन लगड़ा फाटक रेलवे ओवरब्रिज होकर सूर्यनगर राजाजीपुरम् या आलमबाग होकर जा सकेंगे।
ये वाहन राजाजीपुरम आलमनगर रोड होकर जा सकेंगे।

ये वाहन ऐशबाग रोड या मवैया, आलमबाग होकर जा सकेंगे।
ये वाहन आलमबाग सूर्यनगर होकर जा सकेंगे।

ये वाहन ऐशबाग होकर जा सकेंगे।
ये वाहन ऐशबाग होकर जा सकेंगे।

ये वाहन मीना बेकरी चौराहे से होकर जा सकेंगे।
ये वाहन विक्टोरिया स्ट्रीट चौराहे से मेडिकल चौराहा से होते हुए जा सकेंगे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply