BollywoodIndia

CM Vijay की फिल्म Jan Nayakan ने दूसरे दिन भी मचाया गदर, The Odyssey और Dhamaal 4 का Collection बढ़ा

CM Vijay की फिल्म Jan Nayakan ने दूसरे दिन भी मचाया गदर, The Odyssey और Dhamaal 4 का Collection बढ़ा
एक्टर से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनें  विजय थलपति की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दो दिन में फिल्म ने अच्छी कमाई की है। इसके अलावा बॉक्सऑफिस पर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ भी शानदार परफॉर्मेंस कर रही है। वहीं, अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4’ के कलेक्शन में इजाफा देखने को मिला है। आइए आपको बताते हैं इन फिल्मों ने अब तक कितना कलेक्शन किया है?
जन नायकन
तमिलनाडु के सीएम और एक्टर विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ ने शुक्रवार को 21.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म ने पहले दिन 42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब तक फिल्म का कलेक्शन 63.85 करोड़ रुपये हो चुके हैं। बता दें कि, यह फिल्म लगभग सात महीने की देरी के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। बताया जा रहा है कि विजय की यह आखिरी फिल्म है, क्योंकि वे अब राजनीति में सक्रिय हैं।
द ओडिसी
अगर आपको हॉलीवुड फिल्में देखना पंसद है, तो आप यह फिल्म देख सकते हैं। ‘द ओडिसी’ भारतीय दर्शकों के बीच काफी प्यार देखने को मिल रहा है। क्रिस्टोफर नोलन की यह फिल्म 17 जुलाई को रिलीज हुई थी। शुक्रवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने गुरुवार को 6.15 करोड़ रुपये कमाए थे। इसका कुल कलेक्शन 97.15 करोड़ रुपये हो चुके हैं। बहुत जल्द ही यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शतक पूरा करेगी।
धमाल 4
इस फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, अंजलि आनंद और संजीदा शेख जैसे सितारे नजर आएं। धमाल 4 सिनेमाघरों में 10 जुलाई को रिलीज हुई थी। 15वें दिन इसने 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। बीते गुरुवार को इस मूवी ने 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। धमाल 4 का कुल कलेक्शन 139.15 करोड़ रुपये हो चुका है। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply