TrendingUttar Pradesh

CM Yogi Ambedkar Nagar Visit:सीएम के 7 अगस्त के दौरे से पहले गोविंद साहब में तैयारियां तेज, मंडलायुक्त-डीआईजी ने परखी व्यवस्थाएं

CM Yogi Ambedkar Nagar Visit:सीएम के 7 अगस्त के दौरे से पहले गोविंद साहब में तैयारियां तेज, मंडलायुक्त-डीआईजी ने परखी व्यवस्थाएं

अंबेडकरनगर, अमृत विचार। आगामी 7 अगस्त को तहसील आलापुर के विकासखंड रामनगर स्थित पूर्वांचल के प्रसिद्ध धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन स्थल गोविंद साहब में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बुधवार को मंडलायुक्त राजेश कुमार और पुलिस उपमहानिरीक्षक सोमेन वर्मा ने तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ईशा प्रिया, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हेलीपैड निर्माण, मुख्य मंच, कार्यक्रम स्थल की साफसफाई, आगंतुकों के आवागमन मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, बैरिकेडिंग और सुरक्षा प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त राजेश कुमार और डीआईजी सोमेन वर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और आमजन के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए सुरक्षा, यातायात और जनसुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत को विद्युत सुरक्षा के सभी मानकों का विशेष रूप से पालन कराने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने मंडलायुक्त एवं डीआईजी को कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग तथा अन्य सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य कर रहे हैं।

निरीक्षण में यह भी रहे उपस्थित

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना बंधु, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत सिंह, प्रशिक्षु आईएएस थनिगईयरसन टी., परियोजना अधिकारी डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, अधीक्षण अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply