TrendingUttar Pradesh

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे के इलाज के लिए CM योगी ने दिए मदद के निर्देश, बोले- धन की कमी नहीं होगी

लखनऊ, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चे के इलाज के लिए अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बच्चे के उपचार का खर्च का एस्टीमेट तैयार कराने और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा।

भारी बारिश के बीच बच्चे को लेकर पहुंची मां

राज्य सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सीतापुर निवासी रोली सोमवार को भारी बारिश के बीच अपने बच्चे को लेकर मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में पहुंचीं। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका बच्चा थैलेसीमिया से पीड़ित है और इलाज के लिए आर्थिक मदद की जरूरत है। मामले की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने बच्चे के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने अधिकारियों को जिला प्रशासन के माध्यम से उपचार के खर्च का एस्टीमेट मंगवाने और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

‘इलाज में धन की कमी नहीं बनेगी बाधा’

मुख्यमंत्री ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर जनता दर्शन में पहुंचे अन्य लोगों को भी भरोसा दिलाया कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं बनेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अस्पताल से एस्टीमेट की प्रक्रिया जल्द पूरी कराकर शासन को भेजी जाए, ताकि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से उपचार के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जा सके।

पुलिसराजस्व समेत अन्य मामलों पर भी दिए निर्देश

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं एकएक कर सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिया कि सभी मामलों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पुलिस, राजस्व, चिकित्सा और जमीन पर कब्जे से जुड़े मामलों में भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े : 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply