CrimeDelhiIndiaTrending

राजौरी गाडर्न में कॉलेज छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस कर रही जांच

राजौरी गाडर्न में कॉलेज छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस कर रही जांच

पश्चिम दिल्ली के राजौरी गाडर्न इलाके में 19 वर्षीय एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आज नियमित गश्त पर निकले हेड कांस्टेबल को दिल्ली राजौरी गाडर्न मेट्रो स्टेशन के पास एक मॉल के करीब 19-20 वर्ष की एक युवती का शव पड़ा मिला।

पुलिस के अनुसार, जिन परिस्थितियों में शव बरामद हुआ, उससे प्रथम द्दष्टया यही प्रतीत होता है कि वह मॉल की ऊपरी मंजिल से नीचे गिरी थी। घटना की जानकारी राजौरी गाडर्न थाने में दर्ज की गयी और उप-निरीक्षक प्रकाश कश्यप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्राइम टीम और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। मृतका की तलाशी के दौरान उसके पास से हाथ से लिखा एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने लिखा था कि वह अपनी मर्जी से जान दे रही है।

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल की जांच के दौरान अब तक किसी तरह की साजिश या संदेहास्पद गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं। पूछताछ के दौरान छात्रा के परिजनों ने पुलिस को बताया कि यह युवती दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। परिजनों ने यह भी जानकारी दी कि वर्ष 2021 में उसकी मां का निधन हो गया था, जिसके बाद से वह अवसाद से जूझ रही थी। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply