India

पेपर लीक रोकने के नाम पर कॉमेडी सर्कस…केजरीवाल ने एयरफोर्स के इस्तेमाल और टेलीग्राम बैन पर कसा तंज

आम आदमी पार्टी ने नीट पेपर लीक होने से रोकने के उपायों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पहले वायुसेना के जहाज का इस्तेमाल अब टेलीग्राम एप को बैन करने का फैसला बहुत चौंकाने वाला है. आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि पेपर लीक रोकने के लिए अपनाए जा रहे ये उपाय क्या कॉमेडी सर्कस है? उन्होंने सरकार की पेपर लीक रोकने की नियत पर सवाल खड़ा किया. उन्होंने कहा कि अगर पूरी व्यवस्था बदलनी है तो जनता को सड़क पर आना पड़ेगा.

पेपर लीक रोकने के नाम पर कॉमेडी सर्कस…केजरीवाल ने एयरफोर्स के इस्तेमाल और टेलीग्राम बैन पर कसा तंज

गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो जारी कर ने कहा कि सरकार ने पेपर लीक रोकने के लिए टेलीग्राम एप बैन कर दिया. क्या लोगों को यह सुनकर हंसी नहीं आती? पहले इन्होंने बोला कि हम पेपर को एयरफोर्स के हवाई जहाज से ट्रांसपोर्ट कराएंगे. अब कह रहे हैं कि टेलीग्राम बैन कर दिया. क्या इससे पेपर लीक रुकेंगे? इनकी नीयत ही खराब लगती है.

‘पेपर लीक का धंधा अरबोंखरबों का’

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने पहले ही बोला था कि पेपर लीक का धंधा अरबोंखरबों रुपए का है और इसका पैसा टॉप तक पहुंचता है. केजरीवाल ने इसी के साथ सांसदों की खरीद फरोख्त का भी मुद्दा उठाया. अभी टीएमसी के ढेर सारे सांसदविधायक खरीदे, अभी बता रहे हैं कि महाराष्ट्र में खूब खरीद रहे हैं. सुना है एकएक सांसद को 5050 करोड़ रुपए दे रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि सांसदों को तोड़ने के लिए पैसे कहां से आ रहे हैं?

आखिर ये नौटंकी कब तक संजय सिंह

मामले मे अरविंद केजरीवाल ने तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अगर पेपर लीक का यह धंधा बंद कर दिया, तो सांसद और विधायक खरीदने का पैसा कहां से आएगा? जब तक जनता मिलकर सड़कों पर नहीं उतरेगी, तब तक पेपर लीक बिल्कुल नहीं रुकने वाला है. यह पूरी व्यवस्था बदलनी पड़ेगी.

उधर, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी कहा कि वाह भाई, हद ही कर दी है. कभी वायु सेना से पेपर पहुंचाने की बात करते हो कभी टेलीग्राम बंद करके पेपर लीक ख़त्म करने की बात करते हो. आख़िर कितनी नौटंकी करोगे भाई?

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply