India

​Congress CWC Meeting: सीडब्ल्यूसी में उठा बिहार के पूर्व CM का नाम, ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा प्लान

Congress CWC Meeting: कांग्रेस कार्यसमिति की मंगलवार को हुई बैठक में चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी को लेकर पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। 

​Congress CWC Meeting: सीडब्ल्यूसी में उठा बिहार के पूर्व CM का नाम, ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा प्लान

बैठक में कांग्रेस के शीर्ष नेता शामिल हुए। पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर आगे आंदोलन जारी रखने का संकल्प भी जताया। 

बैठक के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके और जेडीयू के राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार का नाम भी चर्चा में आया। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर नीतीश कुमार INDIA गठबंधन के साथ बने रहते तो राजनीतिक परिस्थितियां अलग हो सकती थीं।

सूत्रों के अनुसार, इस पर सोनिया गांधी ने टिप्पणी की कि नीतीश कुमार का गठबंधन से अलग होना पहले ही हो गया, क्योंकि वे अलग होने का रास्ता तलाश रहे थे।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge का वक्तव्य:

आज की बैठक महत्वपूर्ण है। फिर से कांग्रेस के कंधों पर अंग्रेजी राज की तरह ही भारत के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की ऐतिहासिक जिम्मेवारी खड़ी है। अंग्रेजों से हमने वोट का हक छीनकर लिया था। आज उसी… pic.twitter.com/OPkZ2bbHpf

— Congress September 29, 2026

INDIA गठबंधन से अलग होकर NDA में गए थे नीतीश

नीतीश कुमार पहले विपक्षी INDIA गठबंधन का हिस्सा थे। बाद में उन्होंने गठबंधन से अलग होकर NDA का रुख किया। 2024 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी जनता दल NDA के साथ चुनाव मैदान में उतरी थी।

‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर आंदोलन का संकल्प

CWC बैठक में कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े अपने आरोपों को लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाने का फैसला किया। पार्टी ने कहा कि वह इस मुद्दे को सड़क से संसद तक उठाएगी।

कांग्रेस का आरोप है कि SIR और मतदाता सूची में बदलाव को लेकर पारदर्शिता तथा चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर सवाल खड़े हुए हैं। दूसरी ओर, चुनाव आयोग ने SIR से जुड़े अपने फैसलों को कानूनी प्रक्रिया के तहत बताया है।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

CWC में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। पार्टी ने SIR प्रक्रिया को लेकर भी आपत्तियां दर्ज कीं और इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया।

कांग्रेस का दावा है कि मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर बदलाव और SIR की प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। इन दावों के बीच चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर राजनीतिक विवाद लगातार जारी है।

CWC में राहुल गांधी समेत शीर्ष नेता मौजूद

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक का प्रमुख फोकस चुनाव आयोग और SIR से जुड़े विवाद पर पार्टी की आगे की रणनीति तय करना रहा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply