CrimeIndiaTrending

11 केवी लाइन में करंट लगने​​​​​​ से ठेका कर्मचारी की..

11 केवी लाइन में करंट लगने​​​​​​ से ठेका कर्मचारी की..

जिले के बेरला क्षेत्र के टकसिवा में 11 केवी लाइन में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से ठेका कर्मचारी हेमचंद साहू (33) की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ठेका कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। मुआवजे और परिवार के भरण-पोषण के लिए सहायता की मांग को लेकर बुधवार सुबह करीब 8 बजे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरला में नारेबाजी शुरू हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार हेमचंद साहू ग्राम लेंजवारा का रहने वाला है जो ठेकेदार शोएब खान के अंडर में 15 साल से काम कर रहा था। परिवार वालों के अनुसार हेमचंद साहू परमिट लेने के बाद ट्रांसफार्मर बदलने के लिए काम शुरू किया लेकिन अचानक पोल में करंट आने के बाद झटके से गिर गया हादसे में उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजन और ठेका कर्मचारियों ने मुआवजे की मांग को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरला में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने 30 लाख रुपए मुआवजे की मांग की। वहीं विभाग ने नियमानुसार करीब 4 लाख रुपए की सहायता और पात्रता के अनुसार पेंशन, ESIC और EPF का लाभ देने की बात कही।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply