CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

मथुरा में कोर्ट मैरिज: विवाद ने ली जान, युवक की पीट-पीटकर हत्या; सात आरोपी गिरफ्तार .

मथुरा में कोर्ट मैरिज: विवाद ने ली जान, युवक की पीट-पीटकर हत्या; सात आरोपी गिरफ्तार .

मथुरा। कोर्ट मैरिज को लेकर दो परिवारों के बीच चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। थाना जमुनापार क्षेत्र के गोसना निवासी बंटी ने मई में थाना जैंत क्षेत्र के कुंज नगर निवासी संजना से कोर्ट मैरिज की थी। इसी को लेकर दोनों परिवारों में तनातनी चल रही थी।

सोमवार को संजना के भाई महेंद्र समेत अन्य लोगों पर बंटी और उसके भाई शंकर से मारपीट करने का आरोप लगा। गंभीर घायल बंटी की मंगलवार को मृत्यु हो गई। बंटी और संजना के विवाह के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इसी क्रम में सोमवार को बंटी और उसके भाई शंकर के साथ मारपीट की घटना हुई।

घटना की सूचना मिलने पर जैंत पुलिस ने मां शीला के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज किया। आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया। मंगलवार को जानकारी मिली कि मारपीट की घटना में घायल बंटी की मृत्यु हो गई है। वहीं उसके भाई शंकर को भी चोटें आई हैं।

बंटी की मृत्यु की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेचना आगे बढ़ाई और मुकदमे में हत्या की धाराएं बढ़ा दीं। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संजना के भाई महेंद्र समेत सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply