CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

बरेली डॉक्टर पति की हैवानियत: पत्नी को दिए जहरीले इंजेक्शन फिर छत से नीचे फेंका; 7 पर प्राथमिकी दर्ज

बरेली डॉक्टर पति की हैवानियत: पत्नी को दिए जहरीले इंजेक्शन फिर छत से नीचे फेंका; 7 पर प्राथमिकी दर्ज

कैंट निवासी एक महिला को उसके ससुरालियों ने जान से मारने का प्रयास किया। उसे पीटकर छत से फेंका जिससे उसका एक पैर टूट गया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले महिला का पति उसका मानसिक संतुलन बिगाड़ने और मारने के लिए दवाइयां और जहरीले इंजेक्शन देता था। मामले में पिता के शिकायती पत्र पर कैट पुलिस ने पति समेत सात ससुरालियों पर प्राथमिकी लिख ली है।

भरतौल निवासी संतोष कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 में अपनी बेटी सलौनी की शादी शाहजहांपुर के कलान निवासी रामगोपाल से की थी।

शादी के बाद सलौनी के दो बेटे हुए। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति रामगोपाल, ससुर तेजपाल, सास ऊषा देवी, देवर दीपक व अमन, ननद रचना और जेठ पप्पू दहेज की मांग को लेकर सलौनी को परेशान करते थे।

आरोप है कि 21 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे सलौनी को ससुराल वालों ने कमरे में बंद कर दिया। उसे लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद उसे छत पर ले जाकर गला दबाने की कोशिश की।

बाल काटकर अपमानित किया। फिर छत से फेंक दिया। जिससे महिला को गंभीर चोटें आईं और उसका एक पैर टूट गया। पिता ने बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पिता का आरोप है कि इससे पहले पति उनकी बेटी को मानसिक रूप से बीमार बनाने और जान से मारने को जहरीले इंजेक्शन भी देता था। पुलिस अब आरोपितों की तलाश में जुटी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply