CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

शिक्षक की संदिग्ध मौत: होटल में दोस्तों के साथ बहस के बाद गई जान, पत्नी बोली- ‘अपनों ने ही ले ली पति की जान’

शिक्षक की संदिग्ध मौत: होटल में दोस्तों के साथ बहस के बाद गई जान, पत्नी बोली- ‘अपनों ने ही ले ली पति की जान’

शहर के सिरसा रोड स्थित एक होटल में मंगलवार देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां ठहरे एक जेबीटी (JBT) शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान न्यू विकास टाउन (हिसार रोड) निवासी प्रहलाद सिंह के रूप में हुई है, जो गांव कांताखेड़ी के प्राइमरी स्कूल में कार्यरत थे। मृतक की पत्नी ने प्रहलाद के पांच दोस्तों पर गैर-इरादतन हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

होटल में खाने-पीने के दौरान हुआ विवाद
पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पत्नी सुनीता द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, प्रहलाद मंगलवार शाम अपने कुछ साथियों के साथ सिरसा रोड स्थित होटल में गए थे। वहां खाने-पीने के दौरान किसी बात को लेकर उनका अपने ही दोस्तों के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी इतनी बढ़ी कि मारपीट में प्रहलाद को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पत्नी की शिकायत पर 5 नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply