CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

बाउंड्री फांदकर घर में घुसा, सो रही महिला के बगल से फोन निकाला और 2 लाख कैश..

Featured Image

कानपुर: यूपी के कानपुर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वारदात को बड़ी ही आसानी से अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। भाजपा नेत्री के घर में एक चोर बाउंड्री फांदकर घर के अंदर दाखिल होता है। बेड पर एक महिला सो रही थी। उसके पास में एक मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगा होता है। चोर बड़ी ही आसानी से मोबाइल फोन निकालता है। इसके बाद वहां से दूसरे कमरे में चला जाता है, लेकिन उसकी यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है।

कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित कैलाश विहार आवास विकास निवासी ऋचा शुक्ला भाजपा नेत्री हैं। इस घटना ने सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। एक चोर की हिम्मत देखिए वह अकेले ही घर की बाउंड्री फांद कर मकान के अंदर घुस जाता है। सबसे बड़ी बात है कि चोर बेडरूम तक पहुंच जाता है। चोरी की यह वारदात कई सवाल खड़े कर रही है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
इस घटना से सिर्फ ऋचा शुक्ला और उनका परिवार ही नहीं, बल्कि आसपास के लोगों में भी दहशत है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो काफ़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच और सीसीटीवी खंगालने के बाद वापस लौट गई। पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत कल्याणपुर थाने में दर्ज कराई है।

दो लाख कैश
परिवार का कहना है कि हम लोग गर्मी की वजह से आधी रात तक जागते रहे। इसके बाद सभी लोग सोने चले गए थे। आधी रात के बाद चोर बड़ी ही आसानी से बाउंड्री फांद कर घर के अंदर घुस जाता है। मोबाइल फोन के अलावा वह दो लाख रुपये कैश भी लेकर फरार हो जाता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply