CrimeIndiaTrending

बिहार में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग को दी गई क्रूर सज़ा..

बिहार में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग को दी गई क्रूर सज़ा..

Bihar News: बिहार में जुर्म का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं. एक ताजा मामले में बिहार के बेगुसराय में एक नाबालिग लड़के को चोरी करने के शक में पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा गया. इन सबके बीच नाबालिग लगातार उसे न पीटने की गुहार लगाता रहा. लेकिन नामुराद भीड़ ने उसकी एक न सुनी. और नाबालिग लड़के को जख्म पर जख्म देते रहें.

जुल्म की इंतहा इस कदर थी कि लड़का मार खाता रहा. और भीड़ उसे पीटकर मजा लेती रहीं. उसके हाथों को बांधकर उसे बंधक बनाकर तालिबानी सजा देते रहें. ऊँचे मकान वाले जो थे साफ़ बच गए. इल्ज़ाम-ए-क़त्ल सारा ग़रीबों के सर गया. चोरी के इल्जाम में नाबालिग को इस कदर पीटा गया कि वो अपने होशो-हवास खो बैठा. उसके बाद उसे छोड़ दिया गया.

बखरी थाना क्षेत्र का है मामला

बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र में भीड़ की हैवानियत का मामला सामने आया है. आरोप है कि चोरी के संदेह में एक नाबालिग युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसे पेड़ से बांध दिया. इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई. बताया जा रहा है कि नाबालिग युवक लगातार लोगों से रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन मौजूद लोगों ने उसकी एक नहीं सुनी.

लड़के को अर्धवस्त्र अवस्था में पीटा

जारी फोटो को आधार मानते हुए ये देखा जा सकता है कि लड़के को आधे कपड़़ो में पीटा और प्रताड़ित किया जा रहा है. जबकि आसपास लोगों की भीड़ जुटी हुई है. घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. लोग तमाशबीन बनकर तमाशा देखते रहें. और इंसानियत शर्मसार होती रहीं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply