CricketIndiaTrending

CSK vs LSG: बारिश बनेगी विलेन, मौसम ने बढ़ाई चेन्नई सुपर किंग्स की चिंता; मैच रद्द हुआ तो किसे फायदा और नुकसान?

आईपीएल 2026 में इस वक्त काफी पेंचीदा हो चुका है। ऐसे में कुछ टीमों के लिए यहां से हर मैच जीतना जरूरी हो गया है। फिर इस कंडीशन में अगर कोई मैच बारिश की भेंट चढ़ा तो टीम को दिक्कत भी पैदा कर सकता है। यही खतरा अब चेन्नई सुपर किंग्स पर मंडरा रहा है। चेन्नई अपना सीजन का 11वां मैच रविवार 10 मई को चेपॉक में लखनऊ के खिलाफ खेलने उतरेगी। इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है।

CSK vs LSG: बारिश बनेगी विलेन, मौसम ने बढ़ाई चेन्नई सुपर किंग्स की चिंता; मैच रद्द हुआ तो किसे फायदा और नुकसान?
CSK vs LSG: बारिश बनेगी विलेन, मौसम ने बढ़ाई चेन्नई सुपर किंग्स की चिंता; मैच रद्द हुआ तो किसे फायदा और नुकसान?

और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेपॉक में होने वाले मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। इस मैच के लिए बारिश का पूर्वानुमान भी है और मैच से एक दिन पहले भी चेपॉक में काले बादल छाए रहे और पिच लगातार कवर्स से ढकी रही। यह दिन का मैच है और इसका टॉस दोपहर 3 बजे होना है। दिन, दोपहर और शाम तीनों वक्त रविवार 10 मई को चेन्नई में बारिश का फोरकास्ट बताया गया है।

क्या है चेन्नई में रविवार को मौसम का पूर्वानुमान?

दिन के वक्त: एक्यूवेदर के मुताबिक चेन्नई में रविवार को दिन के वक्त बारिश का सबसे ज्यादा 55 प्रतिशत पूर्वानुमान है। 33 प्रतिशत बादल छाए रहेंगे। साथ ही एक घंटे तक बारिश हो सकती है। यानी मैदान भी गीला रहे सकता है क्योंकि दिन का मैच है।

दोपहर के वक्त: जबकि 12 बजे के बाद दोपहर में चेन्नई में मैच के दिन 25 प्रतिश बारिश की संभावना है। 85 प्रतिशत बादल भी छाए रहेंगे। यानी मैच में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

शाम के वक्त: चेन्नई में 10 मई को शाम के समय भी 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। 70 प्रतिशत से अधिक बादल छाए रहेंगे।

मैच रद्द होने से किस पर पड़ेगा असर?

कुल मिलाकर चेन्नई और लखनऊ के बीच होने वाला यह मुकाबला मुश्किल में भी पड़ सकता है। अगर बारिश ने खलल डाला तो कम ओवर का मैच या फिर रद्द की तरफ भी मुकाबला जा सकता है। अगर मैच रद्द हुआ तो दोनों टीमों को 11 अंक मिलेगा। लखनऊ पहले से ही लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर है, ऐसे में पर पानी फिर सकता है।

अगर यह मैच नहीं हो पाया तो उसके बाद सीएसके को बचे हुए तीनों मैच हर हाल में जीतने होंगे। फिर केकेआर भी 17 अंक तक पहुंच सकता है। यानी अपनी जीत के साथसाथ फिर चेन्नई को दूसरी टीमों की हार और नेट रनरेट पर भी ध्यान रखना होगा। इस लिहाज से चेन्नई की टीम और उसके फैंस चाहेंगे कि यह मैच जरूर पूरा हो।

“चहल को जेल में होना चाहिए”: IPL के बीच वेपिंग पर फिर बवाल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर की युजी पर कार्रवाई की मांग

आईपीएल 2026 के बीच वेपिंग पर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। रियान पराग का मामला थमा नहीं था अब युजवेंद्र चहल के वायरल वीडियो पर चर्चा तेज हो गई है। पूर्व क्रिकेटर ने उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply