IndiaTrending

2 दिन बाद भी दही नहीं होगा खट्टा, बस फॉलो कर लें ये आसान से तरीके

प्रोबायोटिक फूड दही आपकी गट हेल्थ को सुधारता है. इसके अलावा ये प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी जैसे जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति भी करने में हेल्पफुल है. गर्मी के दिनों में दही खाना फायदेमंद माना जाता है. वहीं ये तुरंत ठंडक का अहसास करवाता है. घर का बना दही सबसे बेहतर रहता है, क्योंकि इसमें मिलावट की संभावना नहीं रहती है और हाइजीन भी रहता है. दही जमाने के बाद अक्सर लोगों को ये शिकायत होती है कि ये जल्दी खट्टा हो जाता है. इससे बचने के लिए और दही को फ्रेश बनाए रखने के लिए यहां पर दिए गए कुछ सिंपल से टिप्स को फॉलो करना चाहिए.

2 दिन बाद भी दही नहीं होगा खट्टा, बस फॉलो कर लें ये आसान से तरीके
2 दिन बाद भी दही नहीं होगा खट्टा, बस फॉलो कर लें ये आसान से तरीके

दही जल्दी खट्टा न हो और ये फ्रेश रहे…इसके लिए आपको दही जमाने से लेकर इसे स्टोर करने तक छोटीछोटी बातों को ध्यान में रखने की जरूरत होती है. कई बार कुछ गलतियों की वजह से भी दही खट्टा होने लगता है, क्योंकि उसमें फर्मेंटेशन का प्रोसेस तेज हो जाता है. तो चलिए जान लेते हैं कि कौन सी बातों को ध्यान में रखें ताकि दही खट्टा न हो.

ऐसे बर्तन का करें इस्तेमाल

आपने देखा होगा कि हलवाई हमेशा मिट्टी के बर्तन में दही जमाते हैं. ये एक पारंपरिक तरीका है जो काफी सोचसमझकर फॉलो किया जाता है. दरअसल मिट्टी का बर्तन एक्स्ट्रा पानी सोख लेता है और दही गाढ़ा जमता है. वहीं मिट्टी का बर्तन टेम्परेचर को बैलेंस बनाए रखता है, इसलिए ये खट्टा नहीं होता है और फ्रेश बना रहता है. दही को कभी भी स्टील के बर्तन में न तो जमाएं और नहीं स्टोर करें. वरना ये जल्दी खट्टा हो जाता है.

फ्रिज में करें स्टोर

दही जमाने के लिए कई घंटे के लिए उसे नॉर्मल रूम टेंपरेचर पर रखा जाता है, इसलिए जब जमने के बाद भी आप इसे इसी तापमान पर रखा रहने देते हैं तो गर्मी से फर्मेंटेशन की प्रक्रिया तेज हो जाती है और ये कुछ ही घंटे में खट्टा होने लगता है. जैसे ही दही जमकर तैयार हो जाए तो इसे फ्रिज में रख दें. इससे स्वाद भी सही रहेगा और दही भी फ्रेश रहता है.

How Will Curd Remain Fresh

नमी वाला चम्मच न डालें

जब भी आप दही निकालें तो इस बात का ध्यान रखें कि हमेशा सूखे हुए साफ चम्मच का ही इस्तेमाल करें. जब आप नमी वाला चम्मच या कलछी का इस्तेमाल करते हैं तो इससे भी दही में फर्मेंटेशन तेज हो सकता है और इससे दही खराब हो सकता है. उसमें खट्टापन बढ़ने के साथ ही स्वाद कसैला भी हो सकता है.

एयर टाइट कंटेनर का यूज

अगर आप मार्केट से दही लेकर आए हैं तो इसे स्टोर करने के लिए एयरटाइट कंटेनर का यूज करें ताकि ये नमी की संपर्क में न आए. दरअसल इससे न सिर्फ फर्मेंटेशन बढ़ने से दही खट्टा हो सकता है, बल्कि फ्रिज में रखी बाकी खाने की चीजों की गंध भी इसमें ऑब्जर्व हो सकती है, जिससे इसका नेचुरल स्वाद प्रभावित होता है.

ये चीजें आएंगी काम

अगर दही खट्टा हो गया है तो इसमें थोड़ा सा दूध मिलाकर कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें. इससे इसकी खटास बैलेंस करने में मदद मिलती है. इसके अलावा जब आपने दही जमाया हो तो उसके ऊपर आए हुए पानी को तुरंत अलग कर देना चाहिए. दही अगर खट्टा हो गया है तो इसे मलमल के कपड़े में डालकर निचोड़ने के लिए छोड़े दें और फिर इसे निकालकर आप किसी भी चीज में यूज कर सकते हैं ये बहुत क्रीमी हो जाता है और खट्टापन भी निकल जाता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply