India

​मानसून के बाद भी डेंगू का खतरा! एक्सपर्ट से जानें बचाव और रिकवरी के टिप्स

मानसून का मौसम खत्म होने के बाद भी मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों का खतरा टलता नहीं है. हाल ही में डेंगू के मामले भी सामने आए थे. दरअसल बारिश के कुछ समय बाद तक जगहजगह जमा पानी रहता है और नमी भी रहती है. इससे मच्छरों के पनपने के लिए एक सही एनवायरमेंट बन जाता है. यही कारण है कि हमें मानसून के बाद भी डेंगू को लेकर सतर्कता बरतनी चाहिए ताकि समय रहते आप इसके लक्षणों को समझकर उचित उपचार ले सकें. कई बार डेंगू को साधारण बुखार समझने से स्थिति काफी गंभीर भी हो सकती है.

​मानसून के बाद भी डेंगू का खतरा! एक्सपर्ट से जानें बचाव और रिकवरी के टिप्स

नारायणा हॉस्पिटल के डायरेक्टर, इंटरनल मेडिसिन सीनियर कंसल्टेंट, गुरुग्राम, डॉक्टर एम. के सिंह कहते हैं कि डेंगू के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसके अलावा आप कुछ सावधानियों को बरतकर डेंगू से बचाव कर सकते हैं. उनका क्या कहना है चलिए जान लेते हैं डिटेल में.

डेंगू के लक्षण न करें इग्नोर

एक्सपर्ट कहते हैं कि डेंगू से संक्रमित पेशेंट में 4 से 10 दिनों में लक्षण दिखना शुरू हो जाते हैं. इसके शुरुआती संकेतों की बात करें तो अचानक तेज बुखार के साथ सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मसल्स के साथ जॉइंट पेन हो सकता है. इसके अलावा मतली, उल्टी और त्वचा पर लाल चकत्ते भी बन सकते हैं. डेंगू के बहुत सारे मामलों में पे प्लेटलेट्स की संख्या का कम होना भी देखा जाता है, जिससे चक्कर और कमजोरी आने लगती है. हालांकि जरूरी नहीं है कि केवल प्लेटलेट्स कम हो तभी डेंगू ज्यादा गंभीर है. जरूरी है कि आप डॉक्टर से मिलें ताकि वो ब्लड रिपोर्ट्स के मुताबिक सही इलाज कर सकें.

ऐसे में तुरंत अस्पताल जाएं

डेंगू में बुखार कम होने के बाद भी कई बार स्थिति गंभीर हो सकती है. अगर पेट में दर्द बना हुआ है. लगातार उल्टी, मसूड़ों, नाक से खून, बेचैनी, तेज सांस चलना, चिपचिपी त्वचा हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए.

Image:Pexels

क्या सावधानियां बरतना है जरूरी?

एक्सपर्ट कहते हैं कि डेंगू से बचाव ही सबसे अच्छा रहती है. इसके लिए मच्छरों को पनपने से रोकना चाहिए और कोशिश करें कि आप इनके काटने से भी बचें. इसके लिए जान लें क्या करना सही रहता है.

  • घर में या आसपास, छत, गमलों, कूलर जैसी जगहों पर अगर पानी जम हा तो इसे निकाल दें.
  • घर में पानी का टैंक या कंटेनर है तो ढककर रखें और समयसमय पर सफाई करते रहें.
  • पार्क जैसी जगहों पर फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें ताकि मच्छर के काटने से बचाव किया जा सके.
  • मच्छर के काटने से बचाव के लिए क्रीम लगाएं ये फिर कोई और रिपेलेंट का इस्तेमाल करें.

डेंगू से रिकवरी के टिप्स

  • अगर डेंगू हो जाए तो ठीक होने के लिए सबसे जरूरी होता है आराम और पर्याप्त पोषण मिलना. जान लेते हैं रिकवरी के लिए क्या करना चाहिए.
  • शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखना जरूरी होता है. इसलिए उबला हुआ पानी पिएं. ओआरएस, नारियल पानी, सूप जैसे तरल को डाइट का हिस्सा बनाएं.
  • डेंगू में शरीर काफी कमजोर स्थिति में चला जाता है. इसलिए आप पर्याप्त आराम करें. ये सिर्फ शारीरिक तौर पर नहीं बल्कि मानसिक भी होना चाहिए.
  • अपनी डाइट को पौष्टिक बनाएं, लेकिन हल्की चीजें लें जो आसानी से पच जाएं. थाली में खिचड़ी, दालें, हरी सब्जियां, फल और प्रोटीन से भरपूर फूड्स रखें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply