Delhi

दिल्ली में दिन में छाया अंधेरा, जली गाड़ियों की लाइट… झमाझम बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना

केरलम में मानसून की एंट्री हो गई है. इधर दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश शुरू हो गई है. तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश से राजधानी का मौसम सुहावना हो गया है. गुरुग्राम, नोएडा के अलावा दिल्ली के पटेल नगर, दिल्ली छावनी, करोल बाग, मॉडल टाउन, रोहिणी, छतरपुर, मालवीय नगर, महरौली, नजफगढ़, द्वारका, जनकपुरी, राजौरी गार्डन, कनॉट प्लेस, इंडिया गेट समेत पूरे एनसीआर में बरसात हो रही है.

दिल्ली में दिन में छाया अंधेरा, जली गाड़ियों की लाइट… झमाझम बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना
दिल्ली में दिन में छाया अंधेरा, जली गाड़ियों की लाइट… झमाझम बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना

गुरुवार की सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम कार्यालय ने पहले ही गरजचमक के साथ बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया था.

दिल्ली में गुरुवार की सुबह, पालम में न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है. लोधी रोड पर यह 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है. वहीं, रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है, जबकि आयानगर में यह 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है.

#WATCH | Delhi witnesses a pleasant change in the weather with a drop in temperature and a light breeze sweeping across the National Capital region.

Visuals from NHRC. pic.twitter.com/DohQxBMbWl

— ANI June 4, 2026

दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. इस बीच मानसून की भी एंट्री हो गई है. गुरुवार को केरलम में मानसून ने प्रवेश किया. इस बार मानसून 3 दिन की देरी से पहुंचा है.

मौसम विभाग के मुताबिक, ‘दक्षिणपश्चिम मानसून चार जून, 2026 को दक्षिणपश्चिम और दक्षिणपूर्व अरब सागर के शेष हिस्सों, पश्चिममध्य और पूर्वमध्य अरब सागर के कुछ भागों, पूरे लक्षद्वीप द्वीपसमूह, केरल और माहे, कर्नाटक तथा तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र के शेष भागों, दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी तथा दक्षिणपश्चिम, पश्चिममध्य, पूर्वमध्य और उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तक आगे बढ़ गया है.’

इससे पहले मौसम विभाग ने 26 मई तक मानसून को केरल पहुंचने की संभावना जताई थी. मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल देश में मौसमी वर्षा, दीर्घकालिक औसत की लगभग 90 प्रतिशत रहने की संभावना है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply