IndiaTrending

‘डार्लिंग, तुम्‍हारे लिए दोनों पेपर आउट किए, मिलने आ जाओ’ यूनिवर्सिटी का असिस्टेंट प्रोफेसर हिरासत में

लखनऊः ‘मैंने तुम्हारे लिए कोर और इलेक्टिव दोनों पेपर आउट कर के रखे हैं। ये एफर्ट मैंने सिर्फ तुम्हारे लिए किए हैं। तुम्हें मेरी फीलिंग्स पता है इसलिए मुझे डिच मत करना। एग्जाम से पहले मिलने आ जाओ…।’ इस तरह का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह ऑडियो लखनऊ विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रफेसर डॉ. परमजीत सिंह और उनकी एक छात्रा के बीच का बताया जा रहा है। हालांकि एनबीटी इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

‘डार्लिंग, तुम्‍हारे लिए दोनों पेपर आउट किए, मिलने आ जाओ’ यूनिवर्सिटी का असिस्टेंट प्रोफेसर हिरासत में
‘डार्लिंग, तुम्‍हारे लिए दोनों पेपर आउट किए, मिलने आ जाओ’ यूनिवर्सिटी का असिस्टेंट प्रोफेसर हिरासत में

वायरल ऑडियो में शिक्षक की ओर से छात्रा पर मिलने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। बातचीत के दौरान छात्रा फोन पर कह रही है कि उसकी मां की तबीयत ठीक नहीं है। ऑडियो में छात्रा को पैसे के प्रलोभन से लेकर डॉक्टरों की मदद तक का ऑफर दिया जा रहा है। इसी बीच जब परीक्षा का जिक्र आता है, तो छात्रा कहती है कि उसने परीक्षा की तैयारी कर ली है। इस पर कहा जाता है कि उन्होंने उसके लिए दोनों पेपर आउट कर लिए हैं, इसलिए परीक्षा से पहले आकर मिल लो और पेपर ले जाओ।

छात्रा ने की शिकायत, जांच शुरू
जानकारी के मुताबिक, आरोपित शिक्षक छात्रा को लंबे समय से परेशान कर रहे थे। जब पानी सिर से ऊपर चला गया और बात बहुत ज्यादा बढ़ गई, तब छात्रा ने जूलॉजी विभाग की शिक्षक प्रो. अमिता कनौजिया से मामले की शिकायत की। इस शिकायत और छात्रा द्वारा सौंपे गए कुछ ऑडियो क्लिप्स के बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। अब इसी मामले की जांच इंटरनल कंप्लेंट कमिटी ने शुरू कर दी है। इसके साथ ही परीक्षा नियंत्रक की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में भी ऑडियो की पेन ड्राइव के साथ छात्रा की शिकायत की कॉपी सौंप दी गई है।

पेपर लीक की पुष्टि नहीं
इस पूरे विवाद में फिलहाल पेपर किसी और को दिए गए है या नहीं, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शिक्षक ने अपने ऑडियो में पेपर आउट करने का दावा जरूर किया है, लेकिन शिकायतकर्ता छात्रा ने भी वह पेपर नहीं लिया था, बल्कि उसने मिलने जाने के बजाय शिक्षक की शिकायत कर दी। किसी अन्य छात्र तक पेपर पहुंचने की पुष्टि न होने के कारण एलयू प्रशासन ने परीक्षा को निरस्त नहीं किया है। तय कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा शनिवार को ही होगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply