इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा। बंगाल चुनाव के कारण लंबे समय तक कोलकाता के ईडन गार्डन में मैच नहीं हुआ। यह मैच कोलकाता नाइट राइडर्स, ईडन गार्डन और सुनील नरेन के लिए खास होगा। कोलकाता नाइट राइडर्स का यह ईडन गार्डन में 100वां मैच होगा। वह आईपीएल में एक वेन्यू पर 100 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इसी सीजन यह उपलब्धि हासिल की थी। उसने चिन्नास्वामी स्टेडियम में 101 मैच खेले हैं।

सुनील नरेन की बात करें तो वह आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेश खिलाड़ी हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच उनका 200वां मैच होगा। वह आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन जाएंगे। मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड दूसरे नंबर पर हैं। एबी डिविलियर्स और डेविड वॉर्नर ने 184184 मैच खेले हैं। डवेन ब्रावो ने161 मैच खेले हैं।
रोमांचक हुई IPL 2026 प्लेऑफ रेस
अगर आरसीबी और गुजरात टाइटंस दोनों मैच हार जाएं तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती हैं। दोनों मैच जीतने पर शीर्ष2 में उनकी जगह पक्की हो जाएगी। ।



