CrimeIndia

​पांच लाख कॉल्स का डेटा खंगाला, 400 लोगों से की​​​​​​​​​​ पूछताछ; राजस्थान से पंजाब में आतंकियों तक कैसे पहुंची पुलिस?

राजस्थान के श्रीगंगा नगर में रेलवे ट्रैक पर बम धमाके के आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस ने घटना स्थल के आसपास एक्टिव मोबाइल फोन की डिटेल खंगाली. इस दौरान करीब 5 लाख कॉल्स का डेटा खंगाला गया. करीब 400 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई. इससे मिले इनपुट के बाद राजस्थान पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त टीम बनाकर दबिश देते हुए महिला अमनदीप कौर और उसके साथी दविंदर को अरेस्ट किया है.

​पांच लाख कॉल्स का डेटा खंगाला, 400 लोगों से की​​​​​​​​​​ पूछताछ; राजस्थान से पंजाब में आतंकियों तक कैसे पहुंची पुलिस?

पुलिस के मुताबिक आरोपियों तक पहुंचने के लिए जांच एजेंसियों ने बड़े स्तर पर तकनीकी और मानवीय खुफिया सूचनाओं का इस्तेमाल किया. एडीजीपी दिनेश एमएन के अनुसार, जांच के दौरान करीब पांच लाख कॉल्स का डेटा खंगाला गया. 400 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई. इसमें पाकिस्तान से जुड़े तस्करी नेटवर्क और उनके स्थानीय संपर्कों की भी पड़ताल की. मोबाइल टावर डेटा, संदिग्ध नंबरों, सोशल मीडिया गतिविधियों और पैसों के लेनदेन को भी जांचा परखा गया.

हैंडलर और स्थानीय नेटवर्क की तलाश

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा अब काफी बड़ा हो गया है. पुलिस अब शाह नामक पाकिस्तानी हैंडलर की वास्तविक पहचान, उसके अन्य संपर्कों और इस साजिश में शामिल संभावित सहयोगियों का पता लगाने में जुटी है. इसके साथ ही यह जांच भी की जा रही है कि राजस्थान पहुंचने के बाद आरोपियों को विस्फोटक सामग्री किसने उपलब्ध करवाई. उनके ठहरने और आनेजाने की व्यवस्था किसने की.

लोकल बैकअप की पड़ताल कर रही पुलिस

पुलिस को अंदेशा है कि पंजाब से आई अमनदीप कौर और उसके साथी को पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के इशारे पर लोकल बैकअप मिला था. अब पुलिस इस लोकल बैकअप की पहचान में जुटी है. इसके लिए पुलिस अमनदीप कौर उसके साथ दविंदर से भी सघन पूछताछ कर रही है. पुलिस के मुताबिक इसी क्रम में आरोपियों के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट और बैंक खातों की जांच भी कराई जा रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply