लाश की शिनाख्त 25 वर्षीय गंगोत्री के रूप में हुई है। वह महाराजगंज के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के करमैनी गांव की रहने वाली थी। गंगोत्री के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि गंगोत्री से फोन पर बात न हो पाने की वजह से घरवाले उसे लेकर परेशान थे। सात साल पहले यह दुकान किराए पर ली गई थी।

Satya Report: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के व्यस्त इलाकों में से एक जिला पंचायत रोड पर स्थित एक दुकान के रेस्ट रूम में 25 वर्षीय लड़की की लाश मिली है। दुकान का शटर पिछले तीन दिन से नहीं उठा था। बदबू की वजह से लोगों को किसी अनहोनी का शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शटर उठाकर अंदर गई तो रेस्ट रूम में लड़की की लाश देखकर हैरान रह गई। मौके पर जुटे आसपास के लोग इस घटना से हैरान रह गए।
लाश की शिनाख्त 25 वर्षीय गंगोत्री के रूप में हुई है। गंगोत्री मूल रूप से महाराजगंज जिले के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के करमैनी गांव की रहने वाली थी। गंगोत्री के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि गंगोत्री से फोन पर बात न हो पाने की वजह से घरवाले उसे लेकर परेशान थे। सात साल पहले यह दुकान किराए पर ली गई थी। गंगोत्री यहां फ्लेक्स प्रिंटिंग का काम करती थी। मूल रूप से महराजगंज की रहने वाली गंगोत्री गोरखपुर में किराए पर कमरा लेकर रहती थी। दुकान तीन दिन से नहीं खुली थी। शटर गिरा हुआ था।
लेकिन किसी को तब तक कोई शक नहीं हुआ जब तक अंदर से बदबू नहीं आने लगी। बुधवार को बदबू के चलते लोगों को शक हुआ तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो दुकान का शटर बाहर से गिरा हुआ था। तब तक गंगोत्री के लिए परेशान परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए थे। परिवारीजनों की मौजूदगी में शटर खुलवाया गया। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो हैरान रह गई। अंदर दुकान के रेस्ट रूम में गंगोत्री की लाश पड़ी हुई थी। परिवारीजनों ने लाश देखी तो रोने लगे।
गंगोत्री का शव मिलने के बाद मौके पर खासी भीड़ जमा हो गई। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा फैल गई। इस दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक गंगोत्री की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पता चला है कि दुकान पर दो कर्मचारी भी काम करते थे। पुलिस उनका पता लगा रही है। लोगों को उम्मीद है कि कर्मचारियों से पूछताछ के बाद गंगोत्री की मौत की वजह सामने आ सकती है। .



