IndiaUttar Pradesh

​2024 में हराया और 27 में इनका परमानेंट सफाया कर देंगे… रायबरेली में गरजे अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव खासतौर पर डिजाइन किए गए पीडीए रथ पर सवार होकर आज गुरुवार को लखनऊ से रायबरेली पहुंचे. यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से सवाल किया कि इस बार उत्तर प्रदेश में चुनाव लोधी बनाम योगी तो नहीं हो गया? उन्होंने यह भी कहा कि यूपी में PDA की हवा चल रही है, रायबरेली में भी यही देखने को मिल रहा है. चुनाव में PDA बनाम बीजेपी तो पहले से ही है. 27 में इनका परमानेंट सफाया कर देंगे.

​2024 में हराया और 27 में इनका परमानेंट सफाया कर देंगे… रायबरेली में गरजे अखिलेश यादव

रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि हम सकारात्मक राजनीति कर रहे हैं, जबकि बीजेपी नकारात्मक राजनीति कर रही है. जब वे लोग कमजोर पड़ने लगते हैं, तो अपनी नकारात्मक राजनीति प्रशासन की आड़ में करने का काम करते हैं.

‘PDA के आंदोलन से बुलडोजर वाले बचेंगे नहीं’

उन्होंने आगे कहा, “आज जनसमर्थन के साथ न केवल प्रशासन बल्कि पूरा प्रदेश देख रहा होगा. PDA की हवा में, PDA के आंदोलन से ये बुलडोजर चलाने वाले अब बचने वाले नहीं हैं. इनके ऊपर वोट का बुलडोजर चलने वाला है, इनको हमेशा के लिए डिमॉलिश कर देगा.” उन्होंने यह भी कहा कि हमारा रथ और हम लोग ऐलान कर रहे हैं, जो पीड़ित है वो PDA है.

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा, “इस बार लाइन खिंच गई है, एक ओर पीड़ित लोग हैं और दूसरी तरफ प्रताड़ना देने वाले लोग हैं.” उन्होंने आगे कहा कि अभीअभी 2024 के चुनाव में इनको हराया है, 27 में इनका परमानेंट सफाया करने का काम करेंगे. हम इनको हराएंगे और समाज से भेदभाव खत्म करने का काम करेंगे.

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी किसने कियाः अखिलेश

सपा प्रमुख ने कहा, “हमारे विधायक लोधी हों और विधायक पासी हों, इनका अपमान किया गया, हमारे कार्यकर्ताओं ने मुकाबला किया.” उन्होंने यह भी कहा कि ये वो नकली हिंदू हैं जिन्होंने काशी, धरती की सबसे पुरानी जगह पर बुलडोजर चला कर न जाने कितने मंदिरों को तोड़ने का काम किया है. हम एकता का प्रतीक के साथ नया राष्ट्र बनने का काम करेंगे.

अखिलेश यादव ने अयोध्या में चंदा चोरी को लेकर सीएम योगी पर वार करते हुए कहा कि हमारे एकरंगी मुख्यमंत्री अयोध्या जाने का रिकॉर्ड बना रहे थे और अयोध्या में क्या हुआ हमारे भगवान राम के साथ? मंदिर के बाहर बैठा भिखारी भी कभी मंदिर में चोरी नहीं करता, लेकिन करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास वाले राम मंदिर में चढ़ावा चोरी किसने किया है?

उन्होंने आगे कहा, “चढ़ावा चोरी के बाद बचने के लिए ये लोग तरहतरह की कहानी बना रहे थे. लेकिन भगवान राम के लगाए CCTV में पकड़े गए.” “अब तो इलेक्शन कमीशन वाले भी पकड़े गए हैं, हमारे आपके वोट की डकैती कर रहे थे ये लोग. 2022 के चुनाव में अगर वोट की डकैती नहीं होती तो समाजवादी पार्टी की सरकार बनी होती.”

अब तो चुनाव आयोग पर भी भरोसा नहींः अखिलेश

चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा, “अब तो चुनाव आयोग पर भी भरोसा नहीं रहा है, इन्होंने कितना बड़ा पाप किया है. बीजेपी आज पीडीए से घबराई हुई है. इस सरकार में सबसे ज्यादा PDA समाज के लोगों को फंसाया गया है. अपने संबोधन के दौरान अखिलेश ने हाथरस और गाजीपुर कांड को भी याद दिलाया. हाल में ही गोंडा की घटना निषाद की जान इसलिए ले ली कि वो सोशल मीडिया पर कुछ लिखता था.

उन्होंने कहा कि गोंडा के परिवार को अभी तक न्याय नहीं मिला है. दोषी लोग उनके स्वजातीय थे इसलिए अभी तक उनके घर पर बुलडोजर नहीं चला है. 9 सितंबर को गोंडा जिले में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी की हत्या कर दी गई. साहनी की हत्या के बाद यहां पर सियासी घमासान शुरू हो गया. राज्य के मत्स्य मंत्री संजय निषाद समेत विपक्षी दलों के नेताओं ने मामले को लेकर प्रदर्शन किया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply