CrimeIndia

दिल्ली फिर हुई शर्मसार! नांगलोई में चलती बस में गैंगरेप, ‘समय’ पूछने पर महिला को जबरन बस के अंदर खींचा

Delhi Nangloi Bus Rape Case: दिल्ली में एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए है। दिल्ली से एक बार फिर महिला के साथ चलती बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस घटना ने दिल्ली को फिर शर्मसार कर दिया है। मामला नांगलोई इलाके का है। नांगलोई इलाके में चलती बस में कथित कौर पर महिला के साथ गैंगरेप किया गया।

दिल्ली फिर हुई शर्मसार! नांगलोई में चलती बस में गैंगरेप, ‘समय’ पूछने पर महिला को जबरन बस के अंदर खींचा
दिल्ली फिर हुई शर्मसार! नांगलोई में चलती बस में गैंगरेप, ‘समय’ पूछने पर महिला को जबरन बस के अंदर खींचा

पीड़िता ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस के पास की। पुलिस ने तुरंत इस मामले पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक प्राइवेट बस में उसके साथ गैंगरेप किया गया। पीड़िता ने बताया कि घटना बाहरी दिल्ली के नांगलोई में हुई। वह रानीबाग इलाके से उस प्राइवेट बस में बैठी थी और बस में चारों ओर पर्दे लगे हुए थे।

जानें पूरा मामला

दरअसल, पीड़िता पीतमपुरा इलाके की रहने वाली है और मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है। 11 मई की रात को वह काम से पैदल घर लौट रही थी, तभी सरस्वती विहार के बीब्लॉक बस स्टैंड के पास एक स्लीपर बस रुकी। आरोप है कि महिला ने बस के दरवाजे पर खड़े एक आदमी से ‘समय’ पूछा, जिसके बाद कथित तौर पर उसे जबरदस्ती बस के अंदर खींच लिया गया।

The police have registered a case of the alleged gangrape of a woman on a private bus in Delhi. The case has been registered based on the woman's complaint. The police have arrested both accused individuals. The Delhi Police have also seized the bus used in the incident. Police…

— ANI May 14, 2026

के अनुसार, आरोपी बस को नांगलोई इलाके की ओर ले गए, जहां कथित तौर पर महिला के साथ रेप किया गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार, महिला शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। घटना के दो दिन बाद पीड़िता ने नांगलोई थाने में केस दर्ज कराया। अधिकारियों के अनुसार, मेडिकल जांच के बाद पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। इस मामले में पूरी जांच के लिए और आगे की कार्रवाई के लिए एक टीम का गठन किया गया है।

–

आरोपी ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आरोपी बस के ड्राइवर और कंडक्टर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बस को भी जब्त कर लिया है। बता दें, कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दिल्ली में महिलाओं के साथ बस में दुष्कर्म के मामले सामने आ चुके है। इस घटना ने निर्भया कांड की खौफनाक यादें एक बार फिर ताजा कर दी। दिल्ली में चलती बस में गैंगरेप की इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply