Mumbai Indians Playing XI: आईपीएल 2026 के अब तक 57 मैच खेले जा चुके हैं और अब ये टूर्नामेंट अपने अंत की ओर पहुंच चूका है. आईपीएल 2026 का 58वां मैच आज मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है. इस मैच से पहले ही मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 से बाहर हो चुकी है, वहीं पंजाब किंग्स अगर ये मैच हारती है, तो उसके लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है.

मुंबई इंडियंस की टीम आज के मैच में कुछ बड़े बदलाव करने वाली है. मुंबई इंडियंस की टीम आज न चाहते हुए भी 2 बड़े बदलाव करने वाली है. रोहित शर्मा को इस टीम का कप्तान बनाया जा सकता है.
हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव रहेंगे Mumbai Indians से बाहर
मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 से तो बाहर हो चुकी है. हालांकि इसके साथ ही टीम को 2 बड़े झटके लगे हैं. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या चोट की वजह से पिछले 2 मैचों से बाहर हैं और पंजाब किंग्स के खिलाफ भी उनका खेलना मुश्किल है. हालांकि हार्दिक पंड्या इस दौरान टीम से अलग प्रैक्टिस करते नजर आए.
वहीं सूर्यकुमार यादव अभी हाल ही में पिता बने हैं, उनकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया है और इसी वजह से वो पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से दूर रहने वाले हैं. ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम को एक नए कप्तान की जरूरत पड़ने वाली है. इसके लिए मुंबई की टीम के पास सिर्फ 1 विकल्प शेष रह गया है. रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की टीम आज के मैच के लिए कप्तान बना सकती है.
रोहित शर्मा की कप्तानी में इन 2 युवा खिलाड़ियों को मौका
मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल ख़िताब जीताने वाले रोहित शर्मा को आईपीएल 2024 से ठीक पहले कप्तानी से हटा दिया गया था, लेकिन अब जब मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या चोट और उपकप्तान सूर्यकुमार यादव परिवारिक कारणों की वजह से बाहर हैं, तो हिटमैन को एक बार फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया जा सकता है.
सूर्यकुमार यादव की जगह मुंबई इंडियंस की टीम रॉबिन मिंज को खेलने का मौका दे सकती है. रॉबिन मिंज लोअर ऑर्डर में प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं रहे हैं और MI मैनेजमेंट उन्हें मिडल ऑर्डर में खुद को साबित करने का एक चांस दे सकती है.
वहीं हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में राज अंगद बावा को खेलने का मौका मिला है. हालांकि, बावा का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है और PBKS के खिलाफ मैच से उन्हें बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह मयंक रावत को खेलने का मौका मिल सकता है. वो हार्दिक की तरह लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं और ऑफ ब्रेक गेंदबाजी का विकल्प प्रदान करते हैं.
पंजाब किंग्स के खिलाफ Mumbai Indians की सम्भावित प्लेइंग 11
रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, नमन धीर, रॉबिन मिंज, तिलक वर्मा, विल जैक्स, मयंक रावत, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर.



