Satya Report: दिल्ली की पॉश कॉलोनी कैलाश हिल्स में एक सीनियर आईआरएस अधिकारी की बेटी की निर्मम तरीके से बलात्कार और हत्या की घटना से जुड़े नए नए तथ्य रोज सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों हुए इस खौफनाक वारदात में जिस आरोपी का नाम सामने आया है उसका नाम राहुल मीणा है, जैसे जैसे उसकी करतूतों के बारे में पता चल रहा है अपराध की ये कहानी और भी डरावनी होती जा रही ह। राहुल मीणा से जुड़ी हर बात की जांच की जा रही है और उसकी अबतक की जिंदगी के हर पहलू को खंगाला जा रहा है। उसके बारे में अबतक जो पता चला है, उससे पता चला है कि वह सिर्फ एक अपराधी ही नहीं, बल्कि सट्टेबाज और यौन अपराधी रहा है। जांच कर रही पुलिस टीम को शक है कि राहुल मीणा के खिलाफ और भी चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ सकती हैं।

परिवार ने किया चौंकाने वाला खुलासा
न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार राजस्थान के अलवर जिले में रहने वाले राहुल मीणा के परिवार ने उसे एक शांत, पढ़ाई में अव्वल रहने वाला छात्र रहा है। उसने ग्रेजुएशन की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की थी। उसकी मां ने कहा कि मेरा बेटा ऐसा नहीं कर सकता है। उन्होंने बताया कि बेटे ने आखिरी बार 21 अप्रैल की रात उससे बात की थी, जब वह एक शादी में जाने की बात कहकर निकला था। इसके अगले दिन ही पुलिस ने उन्हें घटना की जानकारी दी। परिवार का कहना है कि उन्हें उसके किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी नहीं थी। वहीं, राहुल के चाचा और गांव के लोगों ने भी उसे अच्छा इंसान बताया।हालांकि गांव के कुछ लोगों ने यह भी माना कि पढ़ाई के बाद उसमें ऑनलाइन गेमिंग की लत लग गई थी, जिसकी वजह से उसका स्वभाव बदल गया था।
पिता के बारे में बड़ा खुलासा
वहीं, राहुल मीणा की बहन ने दावा किया है कि उसके भाई पर अलवर में लगे रेप के आरोप पूरी तरह गलत हैं और इसके पीछे पैसों का विवाद हो सकता है। बहन ने बताया, ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान राहुल पर करीब पांच लाख रुपये का कर्ज हो गया था। इसी वजह से वह पैसे वसूलने के लिए दिल्ली पहुंचा था। उसने यह भी बताया कि कर्ज की वजह से राहुल ने अपना मोबाइल तक गिरवी रख दिया था। वहीं, मामले की जांच कर रही पुलिस की टीम को पता चला है कि आरोपी हिंसक प्रवृत्ति का था और उसे ऑनलाइन गेम्स की लत थी, जिसके चलते वह कर्ज में डूबा हुआ था। सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात पता चली है कि उसके बाप को भी शराब की लत थी।
22 अप्रैल को दिया रेप और हत्या की वारदात को अंजाम
22 अप्रैल 2026 की सुबह की घटना है, जब आईआरएस अधिकारी पत्नी के साथ जिम गए हुए थे, आरोपी राहुल मीणा घर में घुसा और उसने आईआरएस की बेटी पर पहले टेबल लैंप से हमला किया। फिर रेप करने के बाद मोबाइल चार्जर की केबल से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक युवती IIT दिल्ली से पास आउट थी और UPSC की तैयारी में कर रही थी। रेप और हत्या की वारदात के बाद आरोपी राहुल मीणा ने बायोमेट्रिक लॉकर खोलने के लिए मृतका की उंगलियों के निशान का इस्तेमाल करने की कोशिश की थी लेकिन असफल रहा था। इसके बाद उसने घर से कैश और जेवरात चुराए और बैग में भरकर फरार हो गया। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने उसे द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार किया।



