India

​Delhi SIR Protest: जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ उतरीं आतिशी, प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया

: दिल्ली में के खिलाफ 2 अक्टूबर को जंतरमंतर पर प्रदर्शन के दौरान नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी को पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रदर्शन से पहले आतिशी ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से जंतरमंतर पहुंचने की अपील की थी।

​Delhi SIR Protest: जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ उतरीं आतिशी, प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया

जंतरमंतर पहुंचीं आतिशी

SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर आयोजित प्रदर्शन में विपक्षी नेताओं और सामाजिक संगठनों के लोग जुटे। और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर सवाल उठा रहे हैं। भी जंतरमंतर पर प्रदर्शन के लिए पहुंचे, जहां दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए जाने से पहले मनोज झा ने मीडिया से बातचीर में पुलिस की अनुमति पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर प्रदर्शन करने के लिए अनुमति की जरूरत क्यों होनी चाहिए। वहीं, जंतरमंतर पहुंचे नेता सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

जंतरमंतर पहुंचने पर सौरभ भारद्वाज हिरासत में

 अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज  प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतरमंतर पहुंचे। जहां, पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। इससे पहले भारद्वाज ने कहा था कि प्रदर्शन करना उनका अधिकार है और ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए अनुमति मांगी थी।

जंतरमंतर पर सुरक्षा बढ़ाई गई

प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए जंतरमंतर और आसपास के इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है। इलाके को कई सुरक्षा जोन में बांटकर वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस ने लोगों से प्रभावित इलाकों से बचने की अपील भी की है।

 

11 मेट्रो स्टेशन के एंट्रीएग्जिट बंद

प्रदर्शन के मद्देनजर 11 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार अस्थायी तौर पर बंद किए गए हैं। इनमें जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, मंडी हाउस और लोक कल्याण मार्ग समेत कई स्टेशन शामिल हैं। कुछ प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर यात्रियों को इंटरचेंज की सुविधा जारी रहने की जानकारी दी गई है।

मुंबई में भी CJP का प्रदर्शन

उधर मुंबई में ने भी 2 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शिवाजी पार्क से आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। कार्यक्रम शाम 4 बजे प्रस्तावित है।

मुंबई पुलिस और की ओर से प्रदर्शन को अनुमति नहीं दिए जाने की रिपोर्ट है। इसके बावजूद CJP ने कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply