BollywoodIndia

Box Office पर ‘Dhamaal 4’ की सुनामी, Weekend पर कमाई की रफ्तार Unstoppable, तोड़े कई Record

Box Office पर ‘Dhamaal 4’ की सुनामी, Weekend पर कमाई की रफ्तार Unstoppable, तोड़े कई Record
हाल ही में थिएटर्स  में निर्देशक इंद्र कुमार की पॉपलुर कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी धमाल की चौथी किस्त यानी धमाल 4 रिलीज हुई है। इस फिल्म में अजय देवगन समेत कई कलाकारों से सजी इस फिल्म ने कमाई के मामले में भारतीय बॉक्स ऑफिस के अलावा इंटरनेशनल मार्केट में भी धमाका कर रही है।
आपको बता दें कि, रिलीज के दूसरे दिन धमाल 4 ने वर्ल्डवाइड धुआंधर कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई को लेकर हर कोई हैरान हो गया है। आइए आपको बताते हैं कि शनिवार को धमाल 4 ने ग्लोबली कितने करोड़ का कारोबार किया है।
धमाल 4 ने वर्ल्डवाइड मचाई धूम
शुक्रवार को धमाल 4 ने दुनिया भर के थिएटर्स में रिलीज किया गया है। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से इस मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म को सकारात्मक रिस्पॉन्स मिला है, जिसकी वजह से ये फिल्म कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। ओपनिंग डे पर ग्लोबली 20 करोड़ से अधिक कमाई करने वाली धमाल 4 रही है और दूसरे दिन भी बंपर कलेक्शन करके दिखाया है।
सैकन्किल की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के दूसरे दिन धमाल 4 ने पूरी दुनिया में 30 करोड़ से ज्यादा कारोबार किया है। इस फिल्म ने 2 दिन के अंदर ही 53 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है, जो कि किसी भी फिल्म के लिए खास इनकम है।
फिल्म की कलेक्शन रिपोर्ट से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि धमाल 4 ने अपनी शानदार कहानी के दम पर हर किसी का दिल जीत लिया है और डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस के अलावा ग्लोबली इस मूवी ने अपनी छाप छोड़ी है।
फिल्म की स्टार कास्ट
अजय देवगन स्टारर धमाल 4 में अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजीदा शेख, संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद, उपेंद्र लियमे, विजय पाटकर और रवि किशन जैसे मुख्य भूमिका में है।
अभी धमाल का जादू लोगों के सिर पर चढ़ा है
बता दें कि, साल 2007 में इंद्र कुमार के निर्देशन में धमाल फ्रेंचाइजी की शुरुआत हुई थी और अब 2026 तक इसका पुराना जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। असल में फिल्म में वही लालच की पुरानी कहानी की थीम और कास्ट की पागलपंती का मजा दिखाया है, जिसे देखकर आप जोर के ठहाके लगाएंगे। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply