India

बार-बार फट रहे हैं होंठ? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है वजह

फटे होंठ एक आम समस्या है, जिसका सामना कई लोग खासकर सर्दियों, गर्मियों या मौसम बदलने के दौरान करते हैं. कई बार होंठों का सूखना सामान्य होता है, लेकिन अगर यह समस्या बारबार होने लगे, लंबे समय तक बनी रहे या होंठों में दर्द, जलन और खून आने जैसी परेशानी होने लगे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसे लक्षण शरीर में किसी स्वास्थ्य समस्या या गलत आदत की ओर भी इशारा कर सकते हैं.

बार-बार फट रहे हैं होंठ? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है वजह

होंठ बारबार फटने के कई सामान्य कारण हो सकते हैं. इनमें , बारबार होंठों पर जीभ फेरना, बहुत ठंडा या सूखा मौसम, तेज धूप, कुछ दवाओं का असर, एलर्जी या त्वचा से जुड़ी कुछ समस्याएं शामिल हैं. कई बार लंबे समय तक रहने वाले फटे होंठ किसी अंदरूनी स्वास्थ्य समस्या का भी संकेत हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि क्या बारबार होंठ फटना शरीर में पोषक तत्वों की कमी का संकेत हो सकता है और ऐसे में कब डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

क्या बारबार होंठ फटना शरीर में पोषक तत्वों की कमी का संकेत हो सकता है?

के अनुसार, होंठ फटने के कई कारण हो सकते हैं और कुछ मामलों में यह शरीर में पोषक तत्वों की कमी से भी जुड़ा हो सकता है. खासकर विटामिन बी और आयरन की कमी कुछ लोगों में होंठों के सूखने, फटने या मुंह के कोनों पर दरारें पड़ने का कारण बन सकती है.

हालांकि, सिर्फ होंठ फटने का मतलब यह नहीं है कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी ही है. अगर होंठ बारबार फट रहे हैं और लंबे समय तक ठीक नहीं हो रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेकर जरूरी जांच कराना बेहतर होता है. जांच के आधार पर ही यह पता लगाया जा सकता है कि इसके पीछे पोषक तत्वों की कमी है या कोई अन्य कारण.

पोषक तत्वों की कमी पूरी करने के लिए डाइट में क्याक्या शामिल करें?

अगर जांच में पोषक तत्वों की कमी की पुष्टि होती है, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार डाइट में आयरन और विटामिन बी से भरपूर खाने की चीजें शामिल की जा सकती हैं. हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, बीन्स, अंडे, दूध, दही, साबुत अनाज, मछली, चिकन और फोर्टिफाइड अनाज अच्छे विकल्प हो सकते हैं.

पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है, ताकि शरीर हाइड्रेट रहे. बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी विटामिन या मिनरल सप्लीमेंट का सेवन शुरू नहीं करना चाहिए.

बारबार होंठ फटने पर कब डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए?

अगर होंठ लंबे समय तक फटे रहें, बारबार खून आए, तेज दर्द, सूजन या संक्रमण के लक्षण दिखाई दें, तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. इसके अलावा, अगर लिप बाम या घरेलू उपाय अपनाने के बाद भी समस्या ठीक न हो या बारबार लौट आए, तो जांच कराना जरूरी है.

डॉक्टर जरूरत पड़ने पर पोषक तत्वों की कमी, एलर्जी या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या की जांच कर सकते हैं और उसी के अनुसार इलाज की सलाह देते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply