Himachal PradeshIndiaTrending

धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा विजिलेंस कार्यालय में तलब , 2 घंटे पूछताछ में पूछे 30 प्रश्न

धर्मशाला आय से अधिक संपत्ति मामले और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में पूर्व मंत्री व धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा मंगलवार को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो विजीलैंस धर्मशाला के समक्ष पेश हुए। सुधीर शर्मा मंगलवार सुबह विजीलैंस कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे 11.50 बजे से 2 बजे तक करीब 2 घंटे तक उनसे पूछताछ की गई।

इस दौरान हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा और पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर भी उनके साथ मौजूद रहे। विजीलैंस दफ्तर के बाहर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता हाथों में काली पट्टियां बांधकर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर को पुलिस छावनी में बदल दिया गया था। पूछताछ के दौरान विधायक ने अपनी पैतृक संपत्ति, निर्माण कार्य, बैंक लेनदेन और आयकर रिटर्न से जुड़े तथ्य जांच अधिकारियों के समक्ष रखे। लगभग 2 घंटे हुई पूछताछ में विजीलैंस की तरफ से 30 से अधिक प्रश्नों का जवाब मांगा गया।

मुझे किसी जांच का डर नहीं : सुधीर
भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि विकास और रोजगार के मोर्चे पर विफल रहने के बाद अब ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष पर झूठे मुकद्दमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री खुद को कुर्सी पर अमर मान बैठे हैं और पुलिस बल का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाना चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रदेश में राजनीतिक बदले की जो नई परंपरा शुरू की जा रही है, उसके आने वाले समय में गंभीर परिणाम होंगे। सुधीर ने कहा कि सरकार केवल वीरभद्र सिंह के समय के मंत्रियों को निशाना बना रही है। मुझे किसी जांच का डर नहीं है, सभी तथ्य पूरी तरह पारदर्शी हैं। कुछ दस्तावेज मामले से संबंधित विजीलैंस को दे दिए हैं तथा कुछ बाद में सौंप दिए जाएंगे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply