बाहुबलि के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे

पहले दिन से ही दिखा जलवा
बता दें कि धुरंधर 2 पहले से ही सुपरहिट की राह पर थी क्योंकि इसका पहला पार्ट लोगों को खूब पसंद आया था। धुरंधर 2 ने न केवल कमाई की बल्कि सियासी गलियारों में भी खूब उथलपुथल मचाई थी। फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ रुपयों से ज्यादा का कलेक्शन किया था और प्रीबुकिंग में ही 43 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था। बीते रोज 46वें दिन फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपयों की कमाई की थी। खास बात ये है कि अभी भी फिल्म को सिनेमाघरों में लोग एंजॉय कर रहे हैं। साथ ही साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म भी धुरंधर 2 ही बन गई है। अब सिनेमाघरों के बाद फिल्म को ओटीटी पर भी रिलीज किया जाना है। धुरंधर के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे थे। लेकिन अब इस बार धुरंधर 2 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि अभी तक इसकी रिलीज की तारीखों की घोषणा नहीं की गई है।



