IndiaUttar Pradesh

​क्या UP BJP ने 209 कैंडिडेट्स की लिस्ट दिल्ली भेजी! विवाद बढ़ा तो CM योगी और पंकज चौधरी ने किया खंडन

उत्तर प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी के बीच बीजेपी के उम्मीदवारों की कथित सूची चर्चा में आ गई है. दावा किया जा रहा था कि पार्टी ने 209 प्रत्याशियों के नाम तय करके केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिए हैं. अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संयुक्त बयान जारी कर इस खबर को पूरी तरह खारिज कर दिया है. पार्टी ने न सिर्फ सूची को काल्पनिक बताया, बल्कि उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की है.

​क्या UP BJP ने 209 कैंडिडेट्स की लिस्ट दिल्ली भेजी! विवाद बढ़ा तो CM योगी और पंकज चौधरी ने किया खंडन

सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से कतिपय समाचार माध्यमों, व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के 209 प्रत्याशियों की एक कथित सूची तैयार किए जाने और उसे केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाने का समाचार लगातार प्रसारित किया जा रहा है. यह पूरी तरह से असत्य, निराधार काल्पनिक और मनगढ़त है. भाजपा इस फर्जी और झूठे खबर का सिरे से खंडन करती है.

यूपी चुनाव में BJP के 209 उम्मीदवारों की लिस्ट फर्जी

बयान में कहा गया है किभारतीय जनता पार्टी अथवा प्रदेश नेतृत्व द्वारा इस प्रकार की कोई भी सूची न तो तैयार की गई है और न ही केंद्रीय नेतृत्य को प्रेषित की गई है. भाजपा एक अनुशासित और कैडरआधारित राजनीतिक दल है, जहां विधानसभा अथवा किसी भी अन्य चुनाव में प्रत्याशियों के चयन की एक अत्यंत सुव्यवस्थित, लोकतांत्रिक और पूर्ण संगठनात्मक प्रक्रिया निर्धारित है, जो कि वर्तमान में प्रारंभ भी नहीं हुई है.

पूरी तरह मनगढ़ंत और सोचीसमझी साजिश

बयान में कहा गया है किइस तरह का भ्रामक दुष्प्रचार एक सोधीसमझी साजिश है. ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ तत्वों द्वारा पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बीच असमंजस, भ्रम और भय का बातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से यह मनगढंत अफवाह फैलाई जा रही है.

बयान में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी अपने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस से अपील करती है कि वे इस प्रकार के तथ्यहीन और भ्रामक समाचारों पर किसी भी रूप में विश्वास न करें तथा केबल पार्टी के अधिकृत मंचों से जारी होने वाली सूचनाओं को ही प्रामाणिक मानें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply