BiharIndiaTrending

नीतीश के इस्तीफे से पैतृक गांव कल्याण बिगहा में मायूसी! ग्रामीणों ने कहा- ‘पार्टी के अंदर बैठे हैं विभीषण’

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की खबर से उनके पैतृक गांव कल्याण बिगहा में मायूसी का माहौल है। कल्याण बिगहा के ग्रामीणों का कहना है कि बिहार को फिर ऐसा सीएम नहीं मिलेगा। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि पार्टी के अंदर बैठे विभीषण के कारण नीतीश कुमार को पद छोड़ना पड़ा।

नीतीश के इस्तीफे से पैतृक गांव कल्याण बिगहा में मायूसी! ग्रामीणों ने कहा- ‘पार्टी के अंदर बैठे हैं विभीषण’

नीतीश के इस्तीफे की खबर से पैतृक गांव कल्याण बिगहा में मायूसी(फोटो- नवभारतटाइम्स.कॉम)
नालंदाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे और सत्ता परिवर्तन की के बाद पैतृक गांव कल्याण बिगहा में गहरी मायूसी फैला दी है। गांव की गलियों और चौपालों पर इन दिनों सन्नाटा पसरा है, जबकि लोगों की बातचीत का केंद्र सिर्फ एक ही मुद्दा है नीतीश कुमार का भविष्य और बिहार की दिशा।

2005 से पहले की परिस्थितियों से तुलना

ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2005 से पहले बिहार की स्थिति बेहद खराब थी। गांव के नवीन कुमार और अवधेश कुमार बताते हैं कि उस दौर में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव था न ठीक सड़कें थीं, न स्वास्थ्य व्यवस्था और न ही शिक्षा का ढांचा मजबूत था। उनका कहना है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में गांव-गांव तक सड़क, बिजली और नल-जल जैसी योजनाएं पहुंचीं, जिससे जीवन स्तर में बड़ा बदलाव आया

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply