CrimeIndiaTrending

प्यार के लिए पति को दिया तलाक, बॉयफ्रेंड का पीछा करते-करते पहुंची यूपी; गन्ने के खेत में मिला शव…

प्यार के लिए पति को दिया तलाक, बॉयफ्रेंड का पीछा करते-करते पहुंची यूपी; गन्ने के खेत में मिला शव…

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में जंगलों में एक महिला की लाश मिली है. जिसकी पहचान मुंबई की सना उर्फ समीर के रूप में हुई है.

Bijnor Murder Case: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के जंगलों में मुंबई के क्लिनिक में काम करने वाली नर्स की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है. बताया जा रहा है कि वो बॉयफ्रेंड का पीछा करते हुए मुंबई से बिजनौर पहुंची थी. जब उसने अपने बॉयफ्रेंड पर शादी का दबाव डाला तो उसे बहाने से बाइक पर बैठाकर मंडावर थाना क्षेत्र के फतेहपुर सभाचंद के जंगलों में ले गया और गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को गन्ने के खेत में गड्ढा खोदकर दफना. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता की पहचान की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान मुंबई की रहने वाली सना उर्फ समीर के तौर पर हुई है, जहां वह एक अस्पताल में नर्स का काम करती थी.

प्यार में पड़कर महिला ने पति से लिया तलाक

इसके अलावा, जानकारी सामने आ रही है कि बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र के सैफपुर गांव का रहने वाला फैसल भी मुंबई में रहता था और वहां एक हेयर एंड मसाज स्पा में काम करता था. इस दौरान आरोपी ने सना को प्यार के जाल में फंसाया और उसका यौन शोषण किया. सना ने फैसल के प्यार में अपने पति से तलाक भी ले लिया था.

शादी का दबाव बनाने पर पीछे हट गया फैसल

आरोप है कि जब सना ने शादी के लिए दबाव डाला तो फैसल पीछे हटने लगा; वह बकरीद के त्योहार का बहाना बनाकर मुंबई से अपने गांव भाग गया. जब उसने सना से बातचीत बंद कर दी तो सना 29 मई को बिजनौर पहुंच गई. इसके बाद फैसल उसे अपनी मोटरसाइकिल पर फतेहपुर सभाचंद के जंगलों में ले गया, जहां उसने गला घोटकर उसकी हत्या कर दी. उसने गन्ने के खेत में एक गहरे गड्ढे में लाश को दफना दिया और फिर मुंबई लौट आया.

आरोपी ने कबूला जुर्म

मुंबई में सना के परिवार को कुछ गड़बड़ होने का शक हुआ जब वह अचानक गायब हो गई और उसका मोबाइल फोन बंद हो गया. उन्होंने उसे खोजना शुरू किया और पुलिस को सूचना दी. जांच में पता चला कि सना के फोन की आखिरी लोकेशन बिजनौर में थी. इसके बाद मुंबई पुलिस उसके परिवार के साथ बिजनौर पहुंची, जहां शक के आधार पर फैसल को हिरासत में लिया गया. जब पुलिस ने थोड़ी सख्ती की तो आरोपी ने न सिर्फ अपना जुर्म कबूल किया, बल्कि पुलिस को घटनास्थल पर ले जाकर लाश बरामद करने में मदद भी की.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply