CrimeIndiaTrending

3 घंटे तक लाश के सामने प्रेमी के साथ…, आधी रात BF के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट….

3 घंटे तक लाश के सामने प्रेमी के साथ…, आधी रात BF के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट….

: बागपत के नौरोजपुर गुर्जर गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. ये खबर जानने के बाद आपको एक बार फिर से सोनम और मुस्कान जैसी पत्नियां याद आने वाली हैं. दरअसल, शुक्रवार रात, रचना ने अपने प्रेमी सोनू के साथ मिलकर अपने पति सचिन की हत्या कर दी.

Love Affair: बागपत के नौरोजपुर गुर्जर गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. ये खबर जानने के बाद आपको एक बार फिर से सोनम और मुस्कान जैसी पत्नियां याद आने वाली हैं. दरअसल, शुक्रवार रात, रचना ने अपने प्रेमी सोनू के साथ मिलकर अपने पति सचिन की हत्या कर दी. उन्होंने इसे कीटनाशक के संपर्क में आने से हुई स्वाभाविक मौत दिखाने की कोशिश भी की. पुलिस ने CCTV फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन इस घटना के बाफ प्रेमी फरार हो गया. 

पत्नी ने हत्या के बाद बनाई कहानी 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नौरोजपुर गुर्जर गांव के रहने वाले नवीन ने इस बात की जानकारी दी कि शनिवार सुबह 3:33 बजे उनके भाई सचिन की पत्नी ने उन्हें फोन किया. रचना ने उन्हें इस बात की जानकारी दी कि शुक्रवार को खेतों में कीटनाशक का छिड़काव करने के बाद सचिन बीमार पड़ गए थे और उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी.

आधी रात को प्रेमी को निकला घर से 

जिसके चलते परिवार वाले सचिन को बरौत के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें कहीं और रेफर कर दिया. इसके बाद उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. वहीं फिर शनिवार सुबह, गर्दन पर निशान देखकर परिवार को इस बात का शक हुआ कि ये कोई सामान्य मौत नहीं है. जिसके बाद घरवालों ने पड़ोसी के घर का CCTV फुटेज देखा. फुटेज में एक युवक रात 10:00 बजे सचिन के घर में घुसते और सुबह 3:28 बजे वहां से बाहर निकलते हुए दिखाई दिया. 

बागपत में दूसरी मुस्कान 

SP सूरज कुमार राय ने इस बात की जानकारी दी कि जब पुलिस ने रचना से पूछताछ की, तो पहले तो वो यही कहती रही कि उसके पति की मौत कीटनाशक के संपर्क में आने से हुई है. लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सारा सच उगल दिया और बताया कि अपने प्रेमी सोनू के साथ मिलकर उसने अपने पति की हत्या की है. सिर्फ यही नहीं रचना ने बताया कि उसके प्रेमी ने शुक्रवार को नशीली गोलियां दी थीं, जिन्हें उसने खीर में मिलाकर अपने पति को खिला दिया था. जब वो सो गए, तो उसने अपने प्रेमी को बुलाया और दोनों ने मिलकर बेरहमी से युवक की हत्या कर दी. 

लाश के साथ रहे घर में 

इतना ही नहीं रचना ने इस बात की जानकारी दी कि उसने इंस्टाग्राम के जरिए सोनू से बातचीत शुरू की थी, वहीँ फिर नंबर एक्सचेंज किए और बातचीत जारी रखी. उसने बताया कि वो अपने पति से परेशान थी, जो उसके साथ काफी मारपीट करता था. शुक्रवार को उसके प्रेमी ने नशीली गोलियां दीं, जो उसने अपने पति को खिला दीं. योजना को अंजाम देने के लिए रचना ने दरवाजा खुला रखा, ताकि मौका मिलते ही उसका प्रेमी अंदर आ सके. आधी रात के करीब, उन्होंने तकिए से सचिन का चेहरा और गर्दन दबाकर उनकी हत्या कर दी. इसके बाद, दोनों लगभग साढ़े तीन घंटे तक घर के अंदर ही रहे

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply