Uttar Pradesh

शादी में इतनी जोर से बजा DJ पर गाना, मर गईं 140 मुर्गियां… पोल्ट्री फॉर्म मालिक ने करवाई FIR

Satya Report: Sultanpur News: शादियों में डीजे का शोर आम बात है, लेकिन सुल्तानपुर के बल्दीराय थानाक्षेत्र में यही शोर मौत का सबब बन गया. दरियापुर गांव में एक बारात के दौरान बज रहे डीजे की तेज आवाज के चलते एक पोल्ट्री फार्म की 140 मुर्गियों की मौत हो गई. इस अजीबोगरीब मामले ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है.

शादी में इतनी जोर से बजा DJ पर गाना, मर गईं 140 मुर्गियां… पोल्ट्री फॉर्म मालिक ने करवाई FIR
शादी में इतनी जोर से बजा DJ पर गाना, मर गईं 140 मुर्गियां… पोल्ट्री फॉर्म मालिक ने करवाई FIR

दरियापुर गांव के रहने वाले बब्बन विश्वकर्मा की बेटी की शादी 25 अप्रैल को थी. बारात कुड़वार के राम भद्र पुरवा गांव से आई थी. बारात में डीजे पूरी धमक के साथ बज रहा था. जब यह बारात साबिर अली के पोल्ट्री फार्म के सामने से गुजरी, तो संगीत की आवाज इतनी तेज थी कि फार्म के अंदर मुर्गियों में अफरातफरी मच गई.

फार्म संचालक साबिर अली के मुताबिक, डीजे की कंपन और कानफोड़ू आवाज के चलते मुर्गियां दहशत में आ गईं. देखते ही देखते 140 मुर्गियों ने दम तोड़ दिया. साबिर का आरोप है कि उन्होंने डीजे की आवाज कम करने की विनती भी की थी, लेकिन उनकी बात अनसुनी कर दी गई.

पुलिस की कार्रवाई

नुकसान से परेशान साबिर ने स्थानीय थाने में गुहार लगाई. मामले की गंभीरता और सार्वजनिक न्यूसेंस को देखते हुए उपनिरीक्षक भरत सिंह ने स्वतः संज्ञान लिया. पुलिस ने कुड़वार के परसीपुर निवासी डीजे संचालक कवि यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस अब इस मामले की वैज्ञानिक पहलुओं से भी जांच कर रही है कि क्या वाकई ध्वनि प्रदूषण मौत की मुख्य वजह थी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply