
Satya Report: आईपीएल 2026 सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम जीत के लिए तरस रही है। मुंबई के लिए पिछले चार मैचों में रोहित शर्मा की इंजरी के कारण बाहर बैठे हैं। जिनके कारण मुंबई को महज एक मैच में जीत नसीब हुई है। अब आईपीएल 2026 का आधे से ज्यादा सीजन समाप्त हो चुका है और प्लेऑफ का दौर धीरेधीरे करीब आ रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ तक पहुंचने का समीकरण क्या है?




