HealthIndia

रोजाना सिर्फ एक मिनट कर लें यह एक्सरसाइज़, कुछ ही महीनों में बेली फैट की होगी छुट्टी, शरीर को मिलेंगे अन्य कई फायदे

Satya Report: अगर आप बढ़ते हुए बेली फैट से परेशान हैं और जिम जाने का समय नहीं निकाल पा रहे, तो एक आसान सी एक्सरसाइज़ आपकी मदद कर सकती है। प्लैंक ऐसी बॉडीवेट एक्सरसाइज़ है जिसे रोजाना सिर्फ एक मिनट करने से पेट और कमर के आसपास जमा चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है। यह एक्सरसाइज़ दिखने में आसान लगती है, लेकिन पूरे शरीर पर असर डालती है और कोर मसल्स को मजबूत बनाती है। नियमित रूप से करने पर कुछ ही महीनों में फिटनेस और बॉडी शेप में बदलाव महसूस हो सकता है।

रोजाना सिर्फ एक मिनट कर लें यह एक्सरसाइज़, कुछ ही महीनों में बेली फैट की होगी छुट्टी, शरीर को मिलेंगे अन्य कई फायदे
रोजाना सिर्फ एक मिनट कर लें यह एक्सरसाइज़, कुछ ही महीनों में बेली फैट की होगी छुट्टी, शरीर को मिलेंगे अन्य कई फायदे

प्लैंक करने के फायदे:

  • बेली फैट कम करने में मददगा: प्लैंक कोर मसल्स को क्टिवे करने का एक बहुत ही प्रभावी तरीका है। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाकर और मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाकर पेट के आसपास की चर्बी को टोन करने और कम करने में मदद करता है। साथ ही यह एक्सरसाइज़ एब्स, लोअर बैक और कमर को मजबूत करती है।

  • पोश्चर सुधारता है: नियमित रूप से प्लैंक करने से शारीरिक मुद्रा में सुधार होता है, जो पीठ की चोटों से बचाव में सहायक हो सकता है। यानी यह एक साथ कई मांसपेशियों को एक्टिव करता है, जिससे शरीर का संतुलन बेहतर होता है।

  • मजबूत कंधे और हाथ :प्लैंक न केवल पेट के लिए, बल्कि कंधों, हाथों, और चेस्ट को मजबूत करने के लिए भी प्रभावी है। यह आपके शरीर के ऊपरी हिस्से को स्थिरता प्रदान करता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

कैसे करें प्लैंक?

सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं और फिर कोहनियों और पंजों के सहारे शरीर उठाएं। अब, सिर से एड़ी तक शरीर सीधा रखें। पेट अंदर की ओर खींचें और सामान्य सांस लेते रहें। शुरुआत 2030 सेकंड से करें, फिर धीरेधीरे 1 मिनट तक जाएं।

इस बात का ध्यान रखें सिर्फ प्लैंक करने से वजन कम नहीं होगा, इसके साथ संतुलित डाइट, वॉक और अच्छी नींद भी जरूरी है। साथ ही अगर आपको कमर दर्द या किसी तरह की चोट है तो पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सत्य रिपोर्ट किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply