Satya Report: नोएडा: नोएडा में श्रमिक आंदोलन के बाद गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ा फैसला किया है। इसके तहत इंडस्ट्रियल सेक्टर के लिए अलग पुलिस व्यवस्था लागू करने की बात सामने आई है और DCP का नया पद बनाया गया है।

टीम में कितने लोग होंगे?
DCP के साथ ACP, 3 इंस्पेक्टर और 25 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इस टीम के द्वारा 15 हजार से ज्यादा औद्योगिक इकाइयों पर नजर रखी जाएगी। करीब 2 लाख कंपनियों और 4 लाख श्रमिकों से सीधा समन्वय होगा और श्रमिकों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया जाएगा।
इसके अलावा श्रमिक संगठनों और कंपनियों से लगातार संवाद रहेगा और कानून व्यवस्था और श्रम कानूनों के पालन पर खास फोकस होगा। सभी जोनों की पुलिस से बेहतर समन्वय की व्यवस्था होगी।
इंडस्ट्रीज पुलिस सेल तत्काल प्रभाव से लागू हुआ है। अब 3 दिन में स्थायी प्रस्ताव डीजीपी और गृह विभाग को भेजा जाएगा। इसके लिए जल्द विस्तृत SOP जारी होगी। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने ये फैसला लिया है।
कॉपी अपडेट हो रही है..



