
जेन जी जनरेशन के स्लैंग तो खूब वायरल हुए और लोगों ने इसके मतलब भी खोज कर निकाल लिए। लेकिन केवल स्लैंग ही नहीं जेन जी बगैर बोलें भी काफी कुछ बोल जाते हैं और वो आपकी समझ से बाहर हो सकता है। इसलिए जान लें जेन जी के इन हाथ के इशारों का असली मतलब।
जेन जी हाथ से कर रहे ऐसे 4 इशारे तो समझें इनका मतलब
जेन जी वो जनरेशन है जो इस समय सबका ध्यान खींच रही है। लेकिन लोग इनकी अच्छी सोच की बजाय इनके स्लैंग और उंगलियों के इशारों पर फोकस कर रहे हैं। सीजेपी वाले प्रोटेस्ट में इनके स्लैंग तो सबकी जुबान पर चढ़ गए लेकिन इनके हाथ वालों इशारों को लोगों ने गंदा समझकर इग्नोर किया। जबकि ये हाथ के इशारे गंदे नहीं बल्कि इशारों-इशारों में अपनी बात को कहने का तरीका हैं। अब कम शब्दों में तो जेन जी अपनी बात बोलते हैं ये तो सभी जान गए लेकिन कई बार ये बिना बोले भी बहुत कुछ बोल जाते हैं, वो भी केवल हाथ के इशारे करके। तो यहां समझें ऐसे ही 4 हैंड गेस्चर जो जेन जी मन की बातों को बताने के लिए करते हैं।
दोनों हाथ की पहली उंगली को एक दूसरे से लड़ाना
अब इस इशारे को देखकर किसी भी तरह की गंदी बात को मन में ना लाएं क्योंकि ये इशारा तो वो ये बताने के लिए करते हैं कि उन्हें शर्म आ रही है। अब मिलेनियल्स की तरह दोनों हथेलियों के बीच शर्माने वाला फैशन तो आउट हो चुका है। तो अब अगर इन्हें शर्म आती है तो ये दोनों हाथ की इंडेक्स फिगर को आपस में टकराकर दिखाते हैं।
दोनों हथेलियों को ऊपर नीचे हिलाना
फर्स्ट फिंगर और अंगूठे को टच कर रहे तो ये ‘क्लॉक इट’ है
दोनों हाथ की इंडेक्स फिंगर और अंगूठे को आपस में मिलाकर बार-बार इशारे करते हैं तो इसे गलत ना समझें, इसका मतलब है क्लॉक इट, यानि कि वो आपकी बात से पूरी तरह सहमत हैं। तो अगली बार कोई जेन जी सामने आकर यूं उंगलियां हिलाए और बोले क्लॉक इट, तो इसे गलत ना समझें, वो आपकी बातों से सहमत होकर ऐसे इशारे कर रहा।
मिडिल फिंगर और थंब को जोड़कर बोलते हैं ये
वहीं अगर पहली उंगली की बजाय वो मिडिल फिंगर और थंब को एक दूसरे से जल्दी-जल्दी मिलाते हैं तो ऐसे इशारे का मतलब बिल्कुल बदल जाता है। दरअसल, जब जेन जी मिडिल फिंगर और थंब को आपस में टकरा रहे होते हैं तो इसका मतलब है कि वो आपकी तारीफ कर रहे हैं। एक तरह से वो आपके लिए ताली बजा रहे हैं। तो बस वो अपनी दो उंगलियों से ही आपके लिए ताली बजा देते हैं। अगली बार आसपास कोई जेनजी आपके लिए इस तरह से उंगलियों को हिलाए तो समझ जाएं कि वो आपकी तारीफ कर रहा और ताली बजा रहा।



