IndiaUttar Pradesh

​‘3 दिन में अनुज चौधरी चाहिए’… प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर चल रहा धरना खत्म, परिजनों ने दी चेतावनी

Mathura News:वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम श्री हित राधा केली कुंज के बाहर लापता अनुज चौधरी की तलाश को लेकर चल रहा धरनाप्रदर्शन करीब 5 घंटे बाद समाप्त हो गया. पुलिसप्रशासन ने अनुज चौधरी की तलाश और बरामदगी के लिए 3 दिन का समय मांगा है. पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने फिलहाल धरना समाप्त कर दिया. हालांकि, परिजनों ने चेतावनी दी है कि 3 दिन में अनुज नहीं मिला तो दोबारा बड़ा और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा.

​‘3 दिन में अनुज चौधरी चाहिए’… प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर चल रहा धरना खत्म, परिजनों ने दी चेतावनी

अनुज चौधरी की तलाश को लेकर आश्रम के बाहर धरना

वृंदावन स्थित श्री हित राधा केली कुंज आश्रम के बाहर लापता अनुज चौधरी की तलाश को लेकर उनके परिजन धरने पर बैठे थे. परिजन लगातार पुलिस से अनुज चौधरी को जल्द तलाशने और सकुशल बरामद करने की मांग कर रहे थे. धरने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग भी जुट गए. करीब 5 घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान परिजन अनुज चौधरी की बरामदगी की मांग करते रहे. मौके पर पुलिसप्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे और स्थिति पर नजर बनाए रखी.

पुलिस ने मांगा 3 दिन का समय

धरने के दौरान पुलिस अधिकारियों ने अनुज चौधरी के परिजनों से बातचीत की. परिजनों के अनुसार, पुलिस प्रशासन ने अनुज की तलाश और मामले में आगे की कार्रवाई के लिए 3 दिन का समय मांगा है. पुलिस की ओर से मिले आश्वासन के बाद परिजनों ने फिलहाल अपना धरना समाप्त कर दिया. मौके पर मौजूद सीओ संदीप कुमार ने बताया कि परिजनों को आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त करा दिया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

3 दिन में अनुज नहीं मिला तो उग्र प्रदर्शन की चेतावनी

धरना खत्म होने के बाद भी अनुज चौधरी के परिजनों का आक्रोश पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. फोन पर हुई बातचीत में परिजनों ने साफ कहा कि अगर 3 दिन के भीतर अनुज का पता नहीं लगाया गया और उसकी बरामदगी नहीं हुई तो वे दोबारा प्रदर्शन करेंगे. परिजनों ने चेतावनी दी है कि अगला प्रदर्शन पहले से बड़ा और उग्र हो सकता है. उनका कहना है कि उनकी सबसे बड़ी मांग अनुज चौधरी को सकुशल वापस लाना है और इसके लिए वे हर स्तर पर आवाज उठाएंगे.

पुलिस के सामने अनुज को तलाशने की चुनौती

फिलहाल पुलिस प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती अनुज चौधरी की तलाश कर उसे जल्द से जल्द बरामद करने की है. पुलिस की ओर से परिजनों को दिए गए 3 दिन के समय के बाद अब मामले में होने वाली कार्रवाई पर सभी की नजर रहेगी. परिजनों का कहना है कि तय समय में अनुज चौधरी की बरामदगी नहीं होती है तो वे फिर से आश्रम के बाहर प्रदर्शन करेंगे.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply