गर्मी का मौसम आते ही ज्यादातर घरों में कूलर चलना शुरू हो जाता है। ऐसे में जब गर्मी बढ़ती है तो कूलर भी गर्म हवा देने लगता है। कभी कूलर के कारण कमरे से सीलन की बदबू आने लगती है। ऐसे में कई बार समझ नहीं आता है कि क्या करें और क्या नहीं। तो चाहिए अगर आप भी इसी कश्मकश के बीच उलझे हुए हैं तो हम आपको बताते हैं।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/05/26/whatsapp-image-2026-05-26-14-30-28.jpeg)
इन दिनों गर्मी अपना भीषण रूप दिखा रही है। ऐसे में कई लोगों को शिकायत होती है कि कूलर चलाते ही कमरे में सीलन की बदबू आने लगती है। इतना ही नहीं इसकी नमी से चिपचिपाट भी बढ़ जाती है। दरअसल, ऐसा तब होता है जब कूलर में लगातार पानी रहता हो या फिर कूलर की घास गीली हो और कमरा बंद रहे। इसकी वजह से नमी बढ़ने लगती है, जिससे बदबू आने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आप आसान टिप्स की मदद से इसके छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन सी हैं वह टिप्स
कांच की कटोरी में सेंधा नमक
अगर कमरे में कूलर के कारण सीलन जैसी बदबू आ रही है, तो आप एक कांच की कटोरी में सेंधा नमक भरकर रखें। इस कटोरी को आप कूलर के पास या फिर कमरे के किसी कोने में रख दें। कहा जाता है कि सेंधा नमक हवा की नमी को अपनी तरफ खींच लेती है। इससे कमरे की बदबू भी कम होगी और सीलन भी खत्म होगी।
आखिर कांच की कटोरी क्यों?
बहुत कम लोग जानते हैं कि, कांच की कटोरी नमी और बदबू को बेहतर तरीके से संभाल सकती है। वहीं प्लास्टिक के बर्तन में स्मेल बैठ जाती है। इसीलिए सेंधा नमक रखने के लिए कांच की हो कटोरियां रखें।
सेंधा नमक में मिलाएं ये चीजें
यदि आप कमरे को हल्की खुशबू देना चाहती हैं, तो सेंधा नमक में 2 से 3 बूंद नींबू या फिर लैवेंडर ऑयल भी डाल सकती हैं। इससे कमरे में फ्रेशनेस बनी रहेगी।
- इन बातों का रखें खास ध्यान
- नियमित रूप से कूलर की सफाई करें
- कूलर का पानी बदलते रहें
- कूलर की घास साफ करें
- टंकी धोएं
- फैन और जाली साफ करें
- कमरे को पूरी तरह बंद करके कूलर न चलाएं
- कमरे में धूप और हवा भी आने दें
यदि आप ये सब ट्रीप्स अपनाएंगे तो आपके कूलर से बदबू नहीं आएगी। इतना ही नहीं, कमरे में चिपचिपाहट दूर होगी।
कूलर चलाने पर कमरे में सीलन की बदबू क्यों आती है?
कूलर में लंबे समय तक पानी जमा रहने, गीली घास, गंदी टंकी और कमरे में नमी बढ़ने की वजह से सीलन जैसी बदबू आने लगती है। बंद कमरे में कूलर चलाने से यह समस्या और बढ़ सकती है।
कूलर की बदबू दूर करने के लिए सेंधा नमक कैसे इस्तेमाल करें?
एक कांच की कटोरी में मोटा सेंधा नमक भरकर कूलर के पास या कमरे के किसी कोने में रख दें। सेंधा नमक हवा की अतिरिक्त नमी को सोखने में मदद करता है, जिससे बदबू कम हो सकती है।
सेंधा नमक के साथ कौन-सी चीज मिलाने से कमरा महक सकता है?
आप सेंधा नमक में 2 से 3 बूंद नींबू या लैवेंडर ऑयल मिला सकते हैं। इससे कमरे में हल्की और ताजगी भरी खुशबू बनी रहती है।



