
Foods For Fatty Liver: फैटी लिवर की दिक्कत में लिवर में फैट जमना शुरू हो जाता है. इस दिक्कत को फैटी लिवर कहा जाता है. अगर फैटी लिवर की दिक्कत को लंबे समय तक ट्रीट ना किया जाए तो इससे लिवर में इंफ्लेमेशन हो सकती है, फाइब्रोसिस या सिरोसिस हो सकता है. लिवर की ये गंभीर बीमारियां जानलेवा भी साबित हो सकती हैं. ऐसे में समय रहते फैटी लिवर का पता लगाना और फैटी लिवर कम करने की कोशिश करना जरूरी है. इसी बारे में बताते हुए गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वत्सय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि फैटी लिवर में क्या खाने-पीने पर फायदा मिलता है. आप भी इन चीजों को अपनी फैटी लिवर की डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
ब्लैक कॉफी
बिना चीनी और बिना दूध के ब्लैक कॉफी पी जाए तो यह फैटी लिवर को कम कर सकती है. डॉक्टर का कहना है कि स्टडीज के अनुसार रोजाना ब्लैक कॉफी पी जाए तो यह लिवर एंजाइम्स को नॉर्मलाइज करती है और लिवर फाइब्रोसिस का रिस्क कम करती है. ब्लैक कॉफी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स लिवर को प्रोटेक्ट करते हैं और फैट बिल्ड-अप को धीमा करते हैं.
डॉक्टर का कहना है कि हरी पत्तेदार सब्जियां लिवर के लिए अच्छी हैं. लिवर के मरीज को खासतौर से पालक खाना चाहिए. इसमें मौजूद नाइट्रेट और पॉलीफेनोल्स लिवर के फैट को डायरेक्टली कम करते हैं.
ब्रोकोली
फैटी लिवर को कम करने में ब्रोकली एक अच्छा ऑप्शन साबित होता है. इसमें सल्फोराफेन होता है जो लिवर को नेचुरली प्रोटेक्ट करता है. इसके एंटी-ऑक्सीडेंट्स लिवर के फाथवेज को एक्टिवेट करते हैं.
फैटी लिवर के क्या लक्षण होते हैं
फैटी लिवर की दिक्कत में हमेशा ही शरीर में थकान महसूस होती है, लिवल में फैट के बिल्ड-अप के कारण भारीपन महसूस हो सकता है, दर्द हो सकता है, पीलिया हो सकता है, अगर दिक्कत गंभीर होने लगे तो पेट में सूजन जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं.
फैटी लिवर कैसे ठीक होता है
फैटी लिवर के ट्रीटमेंट के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव करना सबसे जरूरी होता है. अपने खानपान को बेहतर करके फैटी लिवर की दिक्कत दूर की जा सकती है.
फैटी लिवर में क्या नहीं खाना चाहिए
जिन लोगों को फैटी लिवर की दिक्कत है उन्हें फैटी फूड्स, प्रोसेस्ड फूड्स, शुगरी फूड्स और रिफाइंड अनाज के सेवन से बचना चाहिए. ये चीजें फैटी लिवर की दिक्कत को बढ़ा सकती हैं. .



