CrimeIndiaTrending

उम्र मत देखो… आजकल सब चलता है! 38 साल की टीचर ने 11वीं के छात्र को ऐसे फंसाया, एक साल तक चलता रहा खौफनाक खेल..

उम्र मत देखो… आजकल सब चलता है! 38 साल की टीचर ने 11वीं के छात्र को ऐसे फंसाया, एक साल तक चलता रहा खौफनाक खेल..

स्कूल में सालाना कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। हर तरफ रिहर्सल का माहौल था और 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला 16 वर्षीय छात्र भी डांस ग्रुप का हिस्सा था। उसे क्या पता था कि इसी कार्यक्रम के दौरान उसकी जिंदगी ऐसा मोड़ लेने वाली है, जिससे निकलने में उसे एक साल लग जाएगा।

रिहर्सल के दौरान स्कूल की 38 वर्षीय महिला टीचर की नजर उस छात्र पर पड़ी। शुरुआत में उसने सामान्य बातचीत की, फिर रोज किसी न किसी बहाने से छात्र के करीब आने लगी। छात्र को लगा कि यह सिर्फ एक शिक्षक का अपनापन है, लेकिन हकीकत कुछ और थी।

कुछ दिनों बाद टीचर ने छात्र के सामने अपने इरादे जाहिर किए। छात्र ने साफ इनकार कर दिया और उससे दूरी बनाने लगा। लेकिन टीचर पीछे हटने को तैयार नहीं थी। उसने छात्र को अपने जाल में फंसाने के लिए एक नई चाल चली।

उसने छात्र की एक करीबी दोस्त को अपने साथ मिला लिया। दोस्त ने धीरे-धीरे छात्र को समझाना शुरू किया कि बड़ी उम्र की महिला और कम उम्र के लड़के का रिश्ता आजकल सामान्य बात है। वह रोज उससे मिलती, टीचर की तारीफ करती और कहती कि दोनों एक-दूसरे के लिए बने हैं। लगातार समझाने और मानसिक दबाव के बाद छात्र उसकी बातों में आने लगा।

एक दिन टीचर ने छात्र को स्कूल के बाहर मिलने के लिए बुलाया। वह अपनी कार में उसे सुनसान जगह ले गई, जहां पहली बार कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया गया। इसके बाद यह सिलसिला रुकने के बजाय लगातार चलता रहा।

समय बीतने के साथ टीचर छात्र को अलग-अलग जगहों पर मिलने बुलाने लगी। आरोप है कि कई बार वह उसे महंगे होटलों में भी ले जाती, शराब पिलाती और उसके साथ जबरदस्ती करती। छात्र मानसिक रूप से टूटता जा रहा था, लेकिन डर और दबाव की वजह से किसी को कुछ नहीं बता पा रहा था। पुलिस के अनुसार, छात्र को मानसिक रूप से नियंत्रित रखने के लिए उसे दवाइयां भी दी जाती थीं।

छात्र को उम्मीद थी कि स्कूल खत्म होने के बाद वह इस रिश्ते से हमेशा के लिए बाहर निकल जाएगा। लेकिन पढ़ाई पूरी होने के बाद भी टीचर ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। उसने अपने परिचितों और घरेलू स्टाफ के जरिए भी उससे संपर्क बनाए रखने की कोशिश की।

आखिरकार जब छात्र यह सब और सहन नहीं कर सका, तो उसने पूरी घटना अपने परिवार को बता दी। परिवार ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।

पने बेटे की बातें सुनने के बाद परिवार ने पुलिस में संपर्क किया, जिसके बाद महिला टीचर और उसकी उस दोस्त को गिरफ्तार गिया गया, जिसने मिहिर को बातों में फंसाया था। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। महिला टीचर की उस कार को भी जब्त कर लिया गया है, जिसमें उसने छात्र के साथ यौन संबंध बनाए। कोर्ट से पुलिस को महिला टीचर की मानसिक जांच कराने की इजाजत मिल गई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही कि क्या उसने किसी और छात्र को भी अपना शिकार बनाया था।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply