Uncategorized

9 महीने कोख में रखने वाली मां की तेरहवीं के खर्च पर ऐसी लड़ाई, भाई ने किया भाई का कत्ल…

9 महीने कोख में रखने वाली मां की तेरहवीं के खर्च पर ऐसी लड़ाई, भाई ने किया भाई का कत्ल…

जिस मां ने नौ महीने कोख में रखा, तिनका-तिनका जोड़कर बेटों को पढ़ाया, लिखाया, उनकी हर जरूरत को पूरा किया, खुद एक कम खाया लेकिन बेटों को भरपेट खाना दिया. अपना तन पेट काटकर उनको बड़ा किया. वो मां जब गुजरी तो बेटे उसकी तेरवीं का खर्च तक नहीं उठा सके. मां की तेरवीं के खर्चे के लिए दो भाई ऐसे लड़े कि बड़े भाई ने असलहा निकाला और छोटे भाई को गोली मार दी. ये घटना ये सोचने पर मजबूर कर रही है कि रिश्तें क्या इतने कमजोर हो गए हैं कि बेटे मां की तेरहवीं के खर्चे के लिए छीछालेदर पर उतर आएं. दिल दहला देने वाली ये घटना है गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र की.

मां की तेरहवीं के खर्च पर बटों में लड़ाई

हुआ कुछ यूं कि चार बेटों की मां की मौत हो गई थी. सनातन संस्कृति के मुताबिक, उनकी तेरहवीं का भोज आयोजित किया गया. बड़ा भाई जो अलग रहता था वो भी तेरहवीं में पहुंचा. दोपहर के करीब 12.30 बजे थे. दो भाइयों में ब्रह्मभोज में हुए खर्च  और मां की संपत्ति को लेकर आपस में कहासुनी होने लगी. देखते ही देखते मामला इतना गर्म हो गया कि बड़े भाई दुर्गविजय ने अपने छोटे भाई शुभम को  असलहा निकालकर गोली मार दी. गोली शुभम के सीने में जा लगी. गंभीर रूप से घायल होकर वह जमीन पर गिर पड़ा. परिवार के लोग तुरंत घायल शुभम को मेडिकल कॉलेज ले गए. डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है.

मां की तेरहवीं पर छोटे बेटे की मौत

विडंबना तो देखिए अभी मां की मौत का गम परिवार भूला भी नहीं था कि बेटे की मौत भी हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है. मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मां के ब्रह्मभोज विवाद में भाई ने भाई को गोली मार दी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूरे मामले की जांच की जा रही है.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ये मामला है गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल धूषण बड़की रेतवाहिया गांव की. पुलिस ने जब परिवार से पूछताछ की तो पता कि बड़ा भाई अलग रहता था. वह भी मां के ब्रह्मभोज में आज और फिर पैसे के खर्च को लेकर छोटे भाई से कहा सुनी करने लगा. बात इतनी बढ़ गई कि मार पीट की नौबत आ गई. इतने पर उसने असलहा निकाल कर गोली मार दी. जबतक परिवार ने दौड़ाकर उससे असलहा छीना तब तक वह भाग गया. पुलिस अब पूरे मामले की जांच के साथ आरोपी की तलाश कर रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply