India

ED ने SRMF ट्रस्ट कसा शिकंजा, ट्रस्ट की संपत्तियों की फर्जी बिक्री मामले में दो मास्टरमाइंड किए गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय यानी इंफोर्समेंट डॉयरेक्टोरेट ने करोड़ों रुपये की जमीन घोटाले से जुड़े एक बड़े मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला Spiritual Regeneration Movement Foundation of India नाम की चैरिटेबल संस्था की जमीनों को फर्जी दस्तावेजों के जरिए बेचने से जुड़ा है. ईडी ने जी. राम चंद्र मोहन और आकाश मालवीय को गिरफ्तार किया है. दोनों को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें ईडी की हिरासत में भेज दिया गया.

ED ने SRMF ट्रस्ट कसा शिकंजा, ट्रस्ट की संपत्तियों की फर्जी बिक्री मामले में दो मास्टरमाइंड किए गिरफ्तार
ED ने SRMF ट्रस्ट कसा शिकंजा, ट्रस्ट की संपत्तियों की फर्जी बिक्री मामले में दो मास्टरमाइंड किए गिरफ्तार

ईडी ने 14 और 15 मई 2026 को कई जगहों पर छापेमारी की थी. जांच के दौरान Singhvahini Infra Projects Pvt. Ltd. और उसके डायरेक्टर्स के बैंक अकाउंट और दूसरी संपत्तियां भी फ्रीज कर दी गई हैं. जांच एजेंसी के मुताबिक यह मामला उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दर्ज कई एफआईआर से जुड़ा है.

क्या है आरोप?

आरोप है कि एक संगठित गिरोह ने फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी, नकली बोर्ड रिजॉल्यूशन और जाली दस्तावेज तैयार कर ट्रस्ट की सैकड़ों करोड़ रुपये की कीमती जमीनें बेच दीं. ईडी की जांच में सामने आया है कि जी. राम चंद्र मोहन इस पूरे खेल का मुख्य मास्टरमाइंड था. उसने खुद को SRMF का ट्रेजरर बताकर एक फर्जी संस्था बनाई, नकली पैन कार्ड तैयार कराया और उसी के जरिए बैंक खाते खोलकर पैसों का लेनदेन किया. बाद में आयकर विभाग ने उस पैन को ‘फेक असेसी’ घोषित कर बंद कर दिया.

रेड में मिली लग्जरी कार

वहीं आकाश मालवीय ने खुद को SRMF का एग्जीक्यूटिव मेंबर बताकर फर्जी सेल डीड तैयार कराने और जमीन बेचने में मदद की. ईडी के मुताबिक प्रादीप सिंह और उसकी कंपनी Singhvahini Infra Projects Pvt. Ltd. की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है. जांच में पता चला कि उन्हें मालूम था कि जमीन असली SRMF ट्रस्ट की है और बेचने वाले लोगों के पास कोई कानूनी अधिकार नहीं है. इसके बावजूद उन्होंने जमीन खरीदने और बाद में उसका हिस्सा तीसरे लोगों को बेचने का काम किया.

छापेमारी के दौरान ईडी ने कई बैंक अकाउंट, एफडी, लॉकर और लग्जरी गाड़ियों को भी फ्रीज किया है. इनमें Toyota Hybrid, Land Rover Defender और Mahindra Thar Roxx जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply