HealthIndiaTrending

बदलते मौसम में बुज़ुर्गों को बीमारियों का खतरा, इस तरह रखें खास ध्यान

देश के कई राज्यों में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है. बदलते मौसम का असर बुज़ुर्गों की सेहत पर जल्दी पड़ सकता है. उम्र बढ़ने के साथ शरीर की इम्यूनिटी क्षमता कमजोर होने लगती है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. जिन बुज़ुर्गों को पहले से डायबिटीज, हाई बीपी, अस्थमा या हृदय रोग जैसी समस्याएं हैं, उन्हें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है.

बदलते मौसम में बुज़ुर्गों को बीमारियों का खतरा, इस तरह रखें खास ध्यान
बदलते मौसम में बुज़ुर्गों को बीमारियों का खतरा, इस तरह रखें खास ध्यान

तापमान में अचानक बदलाव शरीर के लिए चुनौती बन सकता है. कई बार शरीर को नए मौसम के अनुसार ढलने में समय लगता है, जिससे स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. में एनर्जी स्तर कम होना, भूख में कमी और संक्रमण से लड़ने की क्षमता घटने जैसी स्थितियां भी देखी जा सकती हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि बदलते मौसम में बुज़ुर्गों की सेहत का ध्यान कैसे रखा जाए और किन बातों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

बदलते मौसम में बुज़ुर्गों को कौन सी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है?

आरएमएल हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग में डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. सुभाष गिरि बताते हैं कि बदलते मौसम में बुज़ुर्गों को सर्दीखांसी, बुखार, वायरल संक्रमण, सांस की तकलीफ और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. जिन लोगों को अस्थमा, सीओपीडी, डायबिटीज या हार्ट डिजीज जैसी पुरानी बीमारियां हैं, उनमें लक्षण और अधिक गंभीर हो सकते हैं.

इसके अलावा, ब्लड प्रेशर में उतारचढ़ाव, कमजोरी, डिहाइड्रेशन और भूख कम लगने जैसी समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं. कुछ बुज़ुर्गों में शरीर दर्द, थकान और नींद की कमी की शिकायत भी बढ़ सकती है. मौसम में अचानक बदलाव के कारण संक्रमण का खतरा अधिक हो जाता है, इसलिए उनकी सेहत पर लगातार नजर रखना जरूरी है.

बुज़ुर्गों की देखभाल के लिए किन बातों का ध्यान रखें?

बुज़ुर्गों को मौसम के अनुसार कपड़े पहनाएं, पर्याप्त पानी पिलाएं और पौष्टिक भोजन दें. उनके आहार में फल, सब्जियां, प्रोटीन और हल्का भोजन शामिल करें. नियमित दवाएं समय पर देना और पर्याप्त आराम करवाना भी जरूरी है.

घर का तापमान संतुलित रखें और बहुत ज्यादा गर्म या ठंडी हवा से बचाएं. संक्रमण से बचाव के लिए साफसफाई का ध्यान रखें और हाथ धोने की आदत बनाए रखें. अगर कोई पुरानी बीमारी है, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित जांच और फॉलोअप करवाते रहें.

किन लक्षणों में तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए?

अगर तेज बुखार, लगातार खांसी, सांस फूलना, सीने में दर्द, अत्यधिक कमजोरी या भ्रम की स्थिति दिखाई दे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. ये लक्षण गंभीर संक्रमण या अन्य स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकते हैं.

इसके अलावा, भूख बिल्कुल कम हो जाना, पेशाब में कमी, चक्कर आना, अचानक सूजन बढ़ना या व्यक्ति का सामान्य से अधिक सुस्त दिखना भी चिंता का कारण हो सकता है. समय पर इलाज से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply