India

‘चुनाव खत्म वसूली शुरू’, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर विपक्ष हमलावर, अखिलेश बोले- साइकिल ही विकल्प

देश में आज शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. पीएम मोदी आज से 5 दिनों के विदेश दौरे पर हैं. इन दोनों बातों को जोड़ते हुए कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने पीएम मोदी पर तंज कसा है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर लिखा, उधर मोदी जी विदेश यात्रा पर गए और इधर देश को पेट्रोल और डीजल की मंहगाई का तोहफा देकर गए. उन्होंने चुनाव को याद करते हुए कहा कि काश अभी तक चुनाव चल रहे होते तो पेट्रोल डीजल मंहगा ना होता. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने के लिए साइकिल की विकल्प है.

‘चुनाव खत्म वसूली शुरू’, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर विपक्ष हमलावर, अखिलेश बोले- साइकिल ही विकल्प
‘चुनाव खत्म वसूली शुरू’, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर विपक्ष हमलावर, अखिलेश बोले- साइकिल ही विकल्प

इस मामले पर टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि पहले वे आपके वोट को लूटते हैं, फिर आपको वहीं चोट पहुंचाते हैं जहां सबसे ज्यादा दर्द होता है. यह बेहद दुखद और पहले से ही पता चलने वाली बात है. डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ा दी गई हैं. क्या अब बंगाल सरकार पेट्रोल और डीजल पर VAT कम करेगी? अब तो दिल्ली द्वारा नियंत्रित सरकार है, जिसे केंद्र द्वारा फंड रोके जाने की चिंता करने की जरूरत नहीं है.

उधर मोदी जी विदेश यात्रा पर गये और इधर देश को पेट्रोल और डीज़ल की मंहगाई का तोहफ़ा देकर गये।

काश अभी तक चुनाव चल रहे होते तो पेट्रोल डीज़ल मंहगा ना होता। pic.twitter.com/HdohUlqUcZ

— Imran Pratapgarhi May 15, 2026

प्रियंका चतुर्वेदी ने भी पूछा सवाल

पेट्रोलडीजल के बढ़े दामों और रुपये में लगातार गिरावट के बीच शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी सरकार से सवाल पूछा. उन्होंने कहा कि रुपया, डीजल और पेट्रोल… सबसे पहले ‘सेंचुरी’ कौन लगाएगा? उन्होंने कहा कि मुंबई में ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ ने तो पहले ही शतक लगा दिया है.

Rupee, Diesel and Petrol .. which will cross the century first? pic.twitter.com/Bsld0pZgtd

— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 May 15, 2026

इसी बीच अखिलेश यादव ने जनता को आगे बढ़ने का विकल्प बताया. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है.

आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है। pic.twitter.com/FDDpykbGrr

— Akhilesh Yadav May 15, 2026

कांग्रेस ने क्या कहा?

कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, पीएम मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया. पेट्रोल और डीजल 33 रुपए महंगा कर दिया गया. वहीं, CNG के दाम भी 2 रुपए बढ़ा दिए गए. चुनाव खत्म और वसूली शुरू.

दूध के दाम भी बढ़े

पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से पहले भारत के दो सबसे बड़े डेयरी प्रोडक्ट बेचने वाले अमूल और मदर डेयरी ने बुधवार को दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया. इससे महंगाई का दबाव और बढ़ गया है और घरों के बजट पर बोझ भी बढ़ गया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply