India

महरौली में मासूम से हैवानियत करने वाले दरिंदे का एनकाउंटर

नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के महरौली में 10 साल की बच्ची से रेप और हत्या मामले में आरोपी कैब ड्राइवर का एनकाउंटर कर दिया गया है. मुठभेड़ के दौरान हैवान को गोली लगी है. तकनीकी निगरानी और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने छह घंटे के अंदर ही आरोपी को दबोच लिया था.

महरौली में मासूम से हैवानियत करने वाले दरिंदे का एनकाउंटर

आरोपी ने सोमवार तड़के महरौली के फुटपाथ से बच्ची को अगवा किया था. उसने मासूम के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद दरिंदे ने शव को फरीदाबादगुरुग्राम रोड के जंगल में फेंक दिया. मंगलवार को छतरपुर में भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में बच्ची का अंतिम संस्कार हुआ. श्मशान में माहौल बेहद गमगीन था.

आरोपी ने सोमवार सुबह पांच बजे के करीब बच्ची को उस वक्त अगवा किया था जब वह फुटपाथ पर अपने परिवार के साथ सो रही थी. इसके बाद उसने मासूम के साथ हैवानियत की और उसकी हत्या कर दी.

आरोपी ने शव को फरीदाबादगुरुग्राम रोड के किनारे जंगल में फेंक दिया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई टीमें बनाईं और महज छह घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. मंगलवार को छतरपुर में बच्ची का अंतिम संस्कार भारी पुलिस बल की तैनाती में किया गया.

श्मशान घाट में बच्ची को अंतिम विदाई देते वक्त माहौल बेहद गमगीन था. परिवार के सदस्य जमीन पर बैठकर बिलख रहे थे. दाह संस्कार के दौरान कई रिश्तेदार बेहोश भी हो गए. एक व्यक्ति ने रोते हुए कहा, ‘हमने सब कुछ खो दिया है. आरोपी को मौत की सजा दी जानी चाहिए.’

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply