CricketIndiaTrending

CSK के स्क्वाड में हुई PSL 2026 में खेलने वाले 25 साल के खिलाड़ी की एंट्री, ओवरटन के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का पहला फेज पांच बार इस ट्रॉफी को अपने नाम कर चुकी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छा नहीं रहा था, जिसमें प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी उम्मीदें भी काफी कम लग रही थी। सीएसके ने इसके बाद शानदार तरीके से वापसी करने के साथ खुद को अभी भी टॉप4 में पहुंचने की रेस में शामिल रखा हुआ है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को इसी बीच एक बड़ा झटका उनके स्टार तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन के रूप में लगा है जो चोटिल होने की वजह से अब इस सीजन के बाकी बचे मुकाबलों का हिस्सा नहीं होंगे और वापस अपने देश इंग्लैंड लौट गए हैं। सीएसके ने 14 मई को जेमी ओवरटन की जगह पर रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का ऐलान कर दिया जो 25 साल के डायने फॉरेस्टर हैं।

CSK के स्क्वाड में हुई PSL 2026 में खेलने वाले 25 साल के खिलाड़ी की एंट्री, ओवरटन के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान
CSK के स्क्वाड में हुई PSL 2026 में खेलने वाले 25 साल के खिलाड़ी की एंट्री, ओवरटन के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान

आखिर कौन हैं डायने फॉरेस्टर जो पीएसएल 2026 का भी रहे हिस्सा

साउथ अफ्रीका की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले डायने फॉरेस्टर को लेकर बात की जाए तो उन्हें सीएसके ने सीजन के बाकी बचे मुकाबलों के लिए 75 लाख रुपये में अपना हिस्सा बनाया है। डायने फॉरेस्टर ने इसी साल मार्च महीने में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था जिसमें उन्होंने अब तक 5 मुकाबले खेलने के साथ कुल 83 रन बनाए हैं। बल्लेबाजी के अलावा फॉरेस्टर एक तेज गेंदबाज भी हैं जिसका फायदा सीएसके को मिल सकता है। हाल में ही खत्म हुए पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन में डायने फॉरेस्टर रावलपिंडीज टीम का हिस्सा थे जिसमें 6 मैचों में खेलते हुए जहां कुल 132 रन बनाए तो वहीं 2 विकेट भी हासिल किए थे।

डायने फॉरेस्टर ने अब तक अपने टी20 करियर में कुल 36 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 35.84 के औसत से बल्ले से जहां 681 रन बनाए हैं, जिसमें वह 2 अर्धशतकीय पारियां भी खेलने में कामयाब हुए हैं, वहीं फॉरेस्टर के स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो वह 140.70 का रहा है। वहीं गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन देखा जाए तो वहां उन्होंने 30.27 के औसत से कुल 11 विकेट हासिल किए हैं।

सीएसके को अभी लीग स्टेज में खेलने हैं तीन मुकाबले

आईपीएल 2026 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब तक लीग स्टेज में कुल 11 मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें उन्होंने 6 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं 5 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 12 अंकों के साथ सीएसके अभी अंकतालिका में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं और उनको अभी इस सीजन लीग स्टेज में तीन और मुकाबले खेलने हैं जिसमें उनका सामना 15, 18 और 21 मई को लखनऊ सुपर जाएंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की टीम से होगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply